युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय , पटना द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय , पटना द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय , पटना द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन 23 मार्च 2026 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, नियोजन भवन, पटना में किया गया । नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित  कुल 58 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेड का टूल किट नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले कुल 46 योग्य अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तकों स्टडी के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। 
       कार्यक्रम में टूल किट एवं स्टडी किट का वितरण श्रीमति अमृता कुमारी, उपनिदेशक नियोजन, पटना प्रमंडल, पटना , श्री श्याम प्रकाश शुक्ला, उप निदेशक , मुख्यालय, पटना, श्रीमति  प्रियंका वर्मा, सहायक निदेशक, श्री नूर अहसन , सहायक निदेशक , पटना , सुश्री निर्मला कुमारी, नियोजन पदाधिकारी,  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधन के क्रम में श्रीमति अमृता कुमारी , उप निदेशक नियोजन, पटना  प्रमंडल, पटना महोदया द्वारा टूल किट एवं स्टडी किट योजना के साथ-साथ राज्य के  नियोजनालयों के द्वारा दी जाने वाली अन्य सेवाएं जैसे करियर मार्गदर्शन , करियर सूचना केंद्र आदि की जानकारी दी ।उप निदेशक श्री श्याम प्रकाश शुक्ला के द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी पुस्तकों के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी सही ढंग से नहीं कर पाते हैं। स्टडी किट पुस्तक के अभाव को दूर कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद करता है ।  वहीं तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी को टूल किट के माध्यम से  स्वरोजगार के रूप में आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में सहायता प्राप्त होती है ।

0 Response to "युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय , पटना द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article