भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।


नारी शक्ति से हीं संभव विकसित भारत', महिला सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता।

पटना, 7 मार्च, 2026
​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 'महिला-विकास' (Women's Development) से 'महिला-नेतृत्व वाले विकास' (Women-led Development) के विजन को जमीन पर उतारा है। पिछले एक दशक में, प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी योजनाओं ने न केवल महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है, बल्कि उन्हें देश की प्रगति के मुख्य आधार के रूप में प्रतिष्ठित किया है।
​प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं, 3 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने के लक्ष्य के साथ, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी गई। ​कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश करते हुए महिलाओं को ड्रोन पायलट के रूप में नमो ड्रोन दीदी के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय और प्रभाव दोनों बढ़ें। ​पीएम मुद्रा योजना के तहत अब तक करोड़ों महिलाओं को बिना किसी गारंटी के ऋण प्रदान किया गया, जिससे वे उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार प्रदान कर रही है।
​​केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और गरिमा के साथ उनके जीवन स्तर में आमूल-चूल परिवर्तन किया गया। ​उज्ज्वला योजना के तहत 10.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और समय की रक्षा की गई है। हर घर नल से जल,  ​जल जीवन मिशन के तहत महिलाओं को मीलों पैदल चलकर पानी लाने की कठिनाई से मुक्त किया है। ​स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण ने महिलाओं को सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान किया है। महिलाओं की सुरक्षा और कानूनी अधिकारों को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। ​नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देकर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित किया गया। ​मिशन शक्ति, संबल (सुरक्षा) और सामर्थ्य (सशक्तिकरण) योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को संकट के समय कानूनी और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की जा रही है। ​मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक न्याय और शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए तीन तलाक की समाप्ति कानून बनाया।
​नए क्षेत्रों में महिला नेतृत्व को उभारा गया, ​भारत की बेटियां उन क्षेत्रों में भी तिरंगा फहरा रही हैं जो कभी उनके लिए दुर्गम थे। एनडीए (NDA) में महिलाओं के प्रवेश, लड़ाकू पायलट के रूप में उनकी तैनाती और अंतरिक्ष अभियानों में प्रमुख भूमिका उनके साहस का प्रमाण है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में भारतीय महिलाओं का नामांकन दर  वैश्विक स्तर पर शीर्ष देशों में शामिल कर शैक्षणिक क्षेत्र में महत्पूर्ण स्थान पर लाये।
  ​  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट मानना है "जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा परिवार सशक्त होता है, और जब परिवार सशक्त होता है, तो समाज और अंततः राष्ट्र सशक्त होता है।" 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को विशेष तौर पर बधाई  और शुभकामनायें।

0 Response to "भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article