समाज कल्याण विभाग के पवेलियन में दी जा रही विभागीय कल्याणकारी योजनओं की जानकारी
- विभाग की सचिव ने पवेलियन का लिया जायजा
- लहठी कला स्टॉल पर 17 सौ से अधिक लहठी की हुई बिक्री
पटना, 23 मार्च
बिहार दिवस पर गांधी मैदान में समाज कल्याण विभाग के पवेलियन में विकसित बिहार की झलक दिखाई जा रही है। सोमवार को समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयषी ने इसका जायजा लिया। उन्होंने कहा कि “उन्नत बिहार उज्जवल बिहार” थीम के अनुरूप पवेलियन में आम जनता के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाये गए है। इनमें विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों एवं इकाइयों के माध्यम से अपनी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवाओं के प्रदर्शन के लिए थीम-आधारित पवेलियन/स्टॉल स्थापित किए गए है। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री योगेश कुमार सागर एवं विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
इन पवेलियनों के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है।
साथ ही, बिहार की पारंपरिक कला लहठी, हस्तकरघा, मिथिला, एप्लिक, सुजनी कला हस्तनिर्मित आभूषण, रेडिमेट परिधान ब्लॉक प्रिंट, महिला हेल्पलाईन 181 तथा शी-बॉक्स परामर्श केंद्र पालना घर आदि स्टॉल मौजूद है। विभाग के अन्तर्गत संचालित संस्था आशा किरण के बच्चों के (18 वर्ष के नीचे ) द्वारा बनाये गये कलाकृति एवं महिला लाभार्थी शामिल है।
पवेलियन में लहठी कला स्टॉल पर 17 सौ से अधिक लहठी की बिक्री हुई है। वहीं महिला हेल्पलाईन 181 के स्टॉल के माध्यम से सैकड़ो लोगो ने जानकारी प्राप्त किया है। इसके अलावा दिव्यांगजन सशक्तिकरण के स्टॉल में मानसिक दिव्यांग दिवाकलिन विशेष विद्यालय के छात्रों की बनाई गई व्हीलचेयर और सिपिचेयर को प्रस्तुत किया गया। आसरा गृह के माध्यम से हस्तकला निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी की गई।
इनमें प्रमुख रूप से समाज कल्याण निदेशालय, आई.सी.डी.एस. निदेशालय, राज्य आयुक्त निशक्तता (दिव्यांगजन) कार्यालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पूअर एंड सोशल वेलफेयर (सक्षम) एवं राज्य बाल संरक्षण समिति मौजूद है। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से राज्य की विकास यात्रा, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है।
0 Response to "समाज कल्याण विभाग के पवेलियन में दी जा रही विभागीय कल्याणकारी योजनओं की जानकारी"
एक टिप्पणी भेजें