जिलाधिकारी ने गाँधी मैदान का किया निरीक्षण, ईद की तैयारियों का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने गाँधी मैदान का किया निरीक्षण, ईद की तैयारियों का लिया जायजा

पटना, सोमवार, दिनांक 09.03.2026ः- जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आज वरीय पदाधिकारियों के साथ गाँधी मैदान, पटना का निरीक्षण किया तथा ईद के नमाज की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नमाज-ए-इदैन कमिटी के प्रतिनिधियों से भी विमर्श किया। उन्होंने पदाधिकारियों को कमिटी के साथ समन्वय स्थापित कर मानकों के अनुसार त्रुटिहीन प्रशासनिक तैयारी करने एवं उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, अचूक सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात संचालन तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर, नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन, अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था, अपर समाहर्त्ता, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अध्यक्ष नमाज-ए-इदैन कमिटी, कार्यपालक पदाधिकारी पटना नगर निगम, विद्युत कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी सहित अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित थे।  
जिलाधिकारी ने कहा कि ईद के त्योहार के अवसर पर गाँधी मैदान में नमाज अदा की जाती है जिसमें काफी संख्या में लोग भाग लेते हैं। अतः मानकों के अनुरूप सारी तैयारी की जा रही है। इसके लिए पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है। गाँधी मैदान में साफ-सफाई, पार्किंग, विधि-व्यवस्था, जलापूर्ति, प्रकाश की व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विधिवत तैयारी हेतु पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया है।

• नूतन राजधानी अंचल, पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी गाँधी मैदान की ससमय एवं समुचित सफाई सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी, पटना नगर निगम, नूतन राजधानी अंचल, पटना गाँधी मैदान स्थित नमाज स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई/अधिष्ठापित हाईमास्ट लाईट को ऊर्जान्वित कराना/ पशुओं के गांधी मैदान में प्रवेश को रोकना सुनिश्चित करेंगे।
• कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, यांत्रिकी नमाज-ए-इदैन कमिटी से समन्वय स्थापित कर नमाज अदा करने के दिन गाँधी मैदान में चिन्हित स्थलों पर समुचित संख्या में वाटर टैंकर/वाटर एटीएम का प्रबंध करते हुए जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 

• पुलिस अधीक्षक, यातायात वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 

• भवन कार्यपालक अभियंता बैरिकेडिंग कराना एवं गड्ढों को भरना, समतलीकरण सुनिश्चित करेंगे। 

• जिला नजारत उप समाहर्ता/प्रबंधक, गांधी मैदान में अधिष्ठापित सभी सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में रखेंगे।

• ईद के नमाज के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु गाँधी मैदान में डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एम्बुलेंस सिविल सर्जन प्रतिनियुक्त करेंगे। 

• जिला अग्निशाम पदाधिकारी, पटना को निर्देशित किया गया कि नमाज के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु गाँधी मैदान में फायर दस्ता प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे।
• अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि-व्यवस्था ससमय पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे। गाँधी मैदान में सुरक्षा के दृष्टिकोण से अस्थायी थाना भी क्रियाशील रहेगा।  

जिलाधिकारी ने ईद के नमाज हेतु सारी प्रशासनिक तैयारी एवं अन्य व्यवस्था ससमय पूरी कर लेने का निदेश दिया।

0 Response to "जिलाधिकारी ने गाँधी मैदान का किया निरीक्षण, ईद की तैयारियों का लिया जायजा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article