अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में बड़ी सफलता, फरवरी माह में 667882 लीटर शराब जब्त
मद्य-निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा राज्य में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01.02.2026 से 28.02.2026 के दौरान राज्य के सभी जिलों में व्यापक कार्रवाई की गई।
इस अवधि में कुल 1,11,803 छापेमारी की गई, जिसके तहत 13,987 प्राथमिकी दर्ज की गई तथा 12,392 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 1006 वाहन जब्त किए गए। जब तक वाहनों में से 756 दो पहिया 59 तीन पहिया 166 चार पहिया एवं 25 बड़े ट्रक है
अभियान के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी मात्रा में बरामदगी भी की गई। कार्रवाई के क्रम में कुल 667882 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें देशी शराब – 534962 लीटर, विदेशी शराब – 13,1073 लीटर शामिल है।
0 Response to "अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में बड़ी सफलता, फरवरी माह में 667882 लीटर शराब जब्त"
एक टिप्पणी भेजें