बिहार दिवस 2026 पर आपदा जागरूकता का अभिनव संगम: BSDMA का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

बिहार दिवस 2026 पर आपदा जागरूकता का अभिनव संगम: BSDMA का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और जनभागीदारी से आपदा सुरक्षा के प्रति बढ़ती चेतना

पटना, 23 मार्च 2026: बिहार दिवस 2026 के शुभ अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) द्वारा स्थापित पवेलियन जनजागरूकता का एक जीवंत केंद्र बनकर उभरा है। यहां आयोजित विविध गतिविधियों के माध्यम से आमजन, विशेषकर बच्चों और युवाओं को आपदाओं से बचाव एवं प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी सहज और आकर्षक तरीके से दी जा रही है।
सोमवार को जनता दल (यूनाइटेड) के नेता श्री निशांत कुमार ने पवेलियन का भ्रमण किया और विभिन्न स्टालों पर संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे जागरूकता प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत, माननीय सदस्य श्री पी.एन. राय, श्री कौशल किशोर मिश्र, श्री नरेंद्र कुमार सिंह, श्री प्रकाश कुमार, श्री शंभु दत्त झा, प्राधिकरण सचिव मो. वारिस खान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

प्राधिकरण के मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को कठपुतली शो, नुक्कड़ नाटक, अंत्याक्षरी प्रतियोगिता एवं चित्रकला जैसी गतिविधियों के माध्यम से आपदा से बचाव के व्यवहारिक गुर सिखाए जा रहे हैं। यह पहल बच्चों में जागरूकता के साथ-साथ जिम्मेदारी की भावना भी विकसित कर रही है।
पवेलियन में आधुनिक तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
• ड्रोन के माध्यम से आपदा प्रबंधन की तकनीकों का लाइव प्रदर्शन
• राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) द्वारा डॉग शो के जरिए खोज एवं बचाव की बारीकियाँ
• एआर-वीआर (365 डिग्री) तकनीक के माध्यम से लू, आग और भूकंप जैसी आपदाओं का वर्चुअल अनुभव
विशेष रूप से, दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों द्वारा नाटकों के माध्यम से भूकंप, बाढ़, आग, सड़क सुरक्षा एवं वज्रपात से बचाव की जानकारी दी जा रही है। इनके द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी आकर्षण का केंद्र है।
पवेलियन में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और हितधारकों की सहभागिता से एक व्यापक प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जिनमें प्रमुख हैं अग्निशमन सेवा, अस्पताल अग्नि सुरक्षा, एम्स पटना, रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्कर्ष-एक पहल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सड़क सुरक्षा (3एम इंडिया), नागरिक सुरक्षा, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), रोहिणी विज्ञान क्लब, योजना एवं विकास विभाग, तथा BSDMA के विभिन्न थीम आधारित स्टॉल (भूकंप सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, एआर/वीआर एवं खेल आदि)।
पवेलियन में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आपदा प्रबंधन से जुड़े संदेश प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाए जा रहे हैं।
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की यह पहल न केवल जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि राज्य को आपदाओं के प्रति अधिक सजग, सक्षम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

0 Response to "बिहार दिवस 2026 पर आपदा जागरूकता का अभिनव संगम: BSDMA का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article