नवनियुक्त अनुदेशकों के प्रशिक्षण हेतु CSTARI, कोलकाता के सौजन्य से TOT कार्यक्रम का आयोजन।

नवनियुक्त अनुदेशकों के प्रशिक्षण हेतु CSTARI, कोलकाता के सौजन्य से TOT कार्यक्रम का आयोजन।

निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के नवनियुक्त अनुदेशकों की प्रशिक्षण क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से CSTARI (Central Staff Training and Research Institute) के सौजन्य से Training of Trainers (TOT) कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 02.02.2026 से 06.02.2026 तक दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुदेशकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों, प्रशिक्षण तकनीकों एवं व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण श्री सुनील कुमार ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देश के युवाओं को कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति में अनुदेशकों की भूमिका सबसे अधिक निर्णायक होती है। नवनियुक्त अनुदेशक न केवल प्रशिक्षार्थियों को तकनीकी ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, कार्यसंस्कृति एवं भविष्य की दिशा को भी आकार देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की आधुनिक विधियों, पाठ योजना निर्माण, मूल्यांकन तकनीक, डिजिटल टूल्स के उपयोग तथा प्रभावी संप्रेषण कौशल से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सैद्धांतिक सत्रों के साथ-साथ व्यावहारिक गतिविधियों एवं समूह चर्चाओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और उपयोगी बनाया जा सके। उक्त कार्यक्रम में केन्द्रीय कर्मचारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, कोलकाता की ओर से निदेशक श्री टी. रगुलान एवं रेसोर्स पर्सन श्री मुरारी बरुई एवं गौतम नंदी तथा निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण की ओर से संयुक्त निदेशक श्री सुरेश कुमार सिंह, उपनिदेशक श्री सुयश वरदान तथा सहायक निदेशक श्री गौरव कुनाल उपस्थित रहे।

0 Response to "नवनियुक्त अनुदेशकों के प्रशिक्षण हेतु CSTARI, कोलकाता के सौजन्य से TOT कार्यक्रम का आयोजन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article