मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना इंटर्नशिप के तहत 11 प्रशिक्षुओं ने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में दिया योगदान

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना इंटर्नशिप के तहत 11 प्रशिक्षुओं ने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में दिया योगदान

पटना, 2 फरवरी 2026 : मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा नियोजक की भूमिका में योजना के पोर्टल पर प्रकाशित कुल 06 इंटर्नशिप कार्यक्रमों के तहत 17 रिक्तियों के विरुद्ध प्राप्त आवेदनों में से चयनित अभ्यर्थियों में 11 प्रशिक्षुओं ने आज दिनांक 02.02.2026 को विभाग में अपना योगदान दिया।
इन प्रशिक्षुओं में सोशल मीडिया एसोसिएट के 02, लीगल एंड पॉलिसी एसोसिएट के 03, लेबर वेलफेयर एसोसिएट के 03 तथा फाइनेंस एंड एकाउंट्स एसोसिएट के 03 प्रशिक्षु शामिल हैं।
श्रमायुक्त, बिहार श्री राजेश भारती ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना युवाओं को व्यवहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। यह योजना युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप अवसर प्रदान करते हुए उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही है। उन्होंने चयनित प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

बता दें कि CM–PRATIGYA योजना के तहत इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 12वीं पास को ₹4,000, ITI/डिप्लोमा को ₹5,000 और स्नातक/स्नातकोत्तर को ₹6,000 मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है, साथ ही गृह जिले से बाहर (बिहार के भीतर) इंटर्नशिप पर पहले 3 महीने ₹2,000 प्रतिमाह और बिहार से बाहर इंटर्नशिप पर पूरी अवधि के लिए ₹5,000 प्रतिमाह अतिरिक्त भत्ता मिलता है; इस योजना के लिए 18 से 28 वर्ष आयु सीमा, न्यूनतम 12वीं पास/ITI/डिप्लोमा/स्नातक/स्नातकोत्तर या 6 माह से अधिक का कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बिहार का निवासी होना अनिवार्य है, जबकि दूरस्थ शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थी भी पात्र हैं; आवेदन के लिए अभ्यर्थी https://cmpratigya.bihar.gov.in पोर्टल पर आधार आधारित पंजीकरण कर प्रोफाइल भरें, उपलब्ध इंटर्नशिप खोजें और अधिकतम तीन अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं, वहीं किसी भी जानकारी या सहायता के लिए बिहार कौशल विकास मिशन के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 296 5656 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 Response to "मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना इंटर्नशिप के तहत 11 प्रशिक्षुओं ने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग में दिया योगदान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article