पारस एचएमआरआई में वल्र्ड कैंसर डे पर निःशुल्क कैंसर शिविर का किया गया आयोजन
पारस एचएमआरआई में 4 फरवरी को वल्र्ड कैंसर डे पर निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य भर से आऐ मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने लोगों को कैंसर के लक्षण, स्क्रीनिंग और इलाज के बारे में विस्तार से बताया।
पारस एचएमआरआई के *जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार* ने बताया कि पारस एचएमआरआई कैंसर जागरूकता को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इसी कड़ी में यह शिविर भी शामिल है। लोग डॉक्टरों की जितनी बातें सुनेंगे उतने ही जागरूक होंगे। सबसे जरूरी है इस गंभीर बीमारी के बारे में सही और सटीक जानकारी की। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में इसके बारे में लोग दबी जुबान से ही बात करते हैं जबकि होना यह चाहिए कि इसके लक्षण, कारण और निदान तीनों पर ही लोगों को ध्यान देना चाहिए। इस शिविर के माध्यम से लोगों को सही जानकारी देने की कोशिश की गई है।
शिविर में हॉस्पिटल के कैंसर रोग विभाग के डॉक्टरों की टीम में डायरेक्टर व एचओडी मेडिकल ओन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक आनंद, सीनियर कंसल्टेंट व डायरेक्टर रेडिएशन ओन्कोलॉजी डॉ. शेखर कुमार केशरी, मुख्य कंसल्टेंट मेडिकल ऑनकोलॉजी डॉ. आर.एन. टैगोर, सीनियर कंसल्टेंट हेड एंड नेक सर्जरी ओन्कोलॉजी डॉ. मिताली दांडेकर लाल, कंसलटेंट ऑनकोसर्जन डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. मोसर्रत शाहीन, डॉ. हरिहर नाथ तिवारी, डॉ. चिन्मय बिसवाल, डॉ. केतन चन्द्र नथानी एंव डॉ. मोफिजुर रहमान ने नि:शुल्क परामर्श दिया।
*पारस एचएमआरआई के बारे में*
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।
0 Response to "पारस एचएमआरआई में वल्र्ड कैंसर डे पर निःशुल्क कैंसर शिविर का किया गया आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें