खादी मॉल, पटना में एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का भ्रमण, बिहार की विरासत से हुए रू-बरू

खादी मॉल, पटना में एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का भ्रमण, बिहार की विरासत से हुए रू-बरू

“Understanding India Study Tour” कार्यक्रम के अंतर्गत रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के कोर्स 66 के प्रतिनिधिमंडल ने आज खादी मॉल, पटना का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बिहार की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प एवं खादी उत्पादों को नजदीक से देखा और उनकी विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत खादी मॉल, पटना के प्रबंधक श्री रमेश कुमार चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बिहार के खादी एवं हस्तशिल्प उत्पादों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
खादी मॉल का विस्तृत अवलोकन सीनियर प्रोफेशनल श्री अज़मत अब्बास रिज़वी द्वारा कराया गया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों, वस्त्र डिज़ाइनों, हस्तनिर्मित उत्पादों एवं पारंपरिक शिल्प कलाओं की जानकारी देते हुए स्थानीय कारीगरों के कौशल और उत्पादों की विविधता से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया।
इस अवसर पर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, लोक कलाओं एवं हस्तशिल्प परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बिहार की कला, ऐतिहासिक महत्व एवं कलात्मक उत्कृष्टता की सराहना की।

यह भ्रमण बिहार की पारंपरिक कला, खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार तथा “वोकल फॉर लोकल” की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ, जिससे राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिली।

0 Response to "खादी मॉल, पटना में एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का भ्रमण, बिहार की विरासत से हुए रू-बरू"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article