जहानाबाद की जनता की सुविधा और उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए सांसद सुरेंद्र यादव की लोगों ने तारीफ की है : एजाज अहमद

जहानाबाद की जनता की सुविधा और उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए सांसद सुरेंद्र यादव की लोगों ने तारीफ की है : एजाज अहमद

20 फरवरी 2026 
जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के जनता की सुविधा और उनकी मांगों को पूरा करवाने के प्रति प्रतिबद्ध है। इसी के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग श्री नितिन गडकरी से उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के टेहटा बाज़ार एवं टेहटा रेलवे स्टेशन के समीप अंडर पास के निर्माण की दिशा में अनुशंसा की थी, जिसे स्वीकृत कर लिया गया  है और जल्द ही इस अंडरपास के निर्माण के कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
    बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने सांसद श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के नागरिकों को दिए गए सौगात और जनहित और  क्षेत्र के विकास के कार्यों के लिए बधाई दी है। और कहा कि जहानाबाद को विकास के मानचित्र पर लाने के प्रति सुरेंद्र जी की प्रतिबद्धता से जहानाबाद वासी काफी खुश है। 

0 Response to "जहानाबाद की जनता की सुविधा और उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए सांसद सुरेंद्र यादव की लोगों ने तारीफ की है : एजाज अहमद "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article