वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 9 से 13 फरवरी 2026 के दौरान मनाए जा रहे साक्षरता सप्ताह के दौरान आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन पाटलीपुत्रा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा नाबार्ड के सहयोग से बिहटा प्रखंड अंतर्गत पैनाल पंचायत भवन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बचत की आदत, डिजिटल भुगतान, बीमा, पेंशन योजनाओं एवं विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाबार्ड, बिहार क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के मुख्य महाप्रबंधक श्री गौतम कुमार सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि वित्तीय साक्षरता से ग्रामीणों को सशक्त बनाया जा सकता है तथा उन्हें बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना नाबार्ड की प्राथमिकता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी अनजान कॉल पर आधार, पैन, ओटीपी, बैंक विवरण साझा न करें और न ही डरकर पैसे ट्रांसफर करें। इस अवसर पर दौलतपुर गाँव की 05 महिलाओं को पाटलिपुत्रा सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक पटना की ओर से JLG योजना अंतर्गत बिहटा शाखा से ऋण प्रदान की गयी।
शिविर में श्री अनिल कुमार, जिला विकास प्रबन्धक, नाबार्ड पटना श्री वात्सल्य मिश्रा, प्रबंध निदेशक, श्री शशिकांत ब्रांच मेनेजर बिहटा शाखा, मुखिया, पैनाल पंचायत, किसान मित्र स्थानीय जनप्रतिनिधि, पैक्स प्रतिनिधि, एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की भागीदारी रही।

0 Response to "वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article