कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी प्लेट: पहले दिन सिक्किम पर बिहार की प्रभावी बढ़त

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी प्लेट: पहले दिन सिक्किम पर बिहार की प्रभावी बढ़त

सोविमा क्रिकेट ग्राउंड, सोविमा में खेले जा रहे कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी प्लेट अंडर-23 मल्टी-डे मुकाबले के पहले दिन बिहार ने संतुलित और अनुशासित खेल के दम पर सशक्त स्थिति बनाई। दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं और सिक्किम पर 62 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिक्किम की टीम पहली पारी में 43.1 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में सिद्धार्थ ने नाबाद 48 रन बनाया। देंरी ने 24 और अर्णव ने 17 रन की पारी खेली।

बिहार की ओर से गेंदबाजों ने निरंतर लाइन-लेंथ बनाए रखी। निशांत कुमार सिंह ने नियंत्रित गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर 2 मेडन 14 रन 3 विकेट लिए, जबकि आदित्य कुमार ने 2 महत्वपूर्ण सफलताएँ अर्जित कीं। सुमन कुमार, आदर्श लाल, वासुदेव प्रसाद सिंह और गगन को एक - एक सफलता हासिल की। 

बिहार की पहली पारी में 44 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बनाय। बल्लेबाजी में प्राशांत कुमार ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 65 रन बनाए। उनके साथ दीपक ने 46 और कप्तान पृथ्वी राज ने 44 रनों की प्रभावी पारियाँ खेलीं, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला। दोनों के बीच हुई साझेदारियों ने रन गति को स्थिर रखा और टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अभी मैदान पर प्रशांत के साथ सुमन कुमार डेट हुए हैं।

मैच के शेष दिनों में बिहार की कोशिश बढ़त को और मजबूत करने की रहेगी, ताकि मुकाबले पर निर्णायक पकड़ बनाई जा सके।

0 Response to "कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी प्लेट: पहले दिन सिक्किम पर बिहार की प्रभावी बढ़त"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article