नितिन नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना- बिहार और कायस्थ समाज के लिए गौरव का क्षण : दीपक कुमार अभिषेक

नितिन नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना- बिहार और कायस्थ समाज के लिए गौरव का क्षण : दीपक कुमार अभिषेक

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 22 जनवरी ::

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। पटना के बांकीपुर विधायक नितिन नबीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा हुई। इससे पहले 14 दिसंबर को उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। 19 जनवरी को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल किया और अगले ही दिन वे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए।

यह उपलब्धि न केवल भाजपा के लिए बल्कि बिहार और कायस्थ समाज के लिए भी गर्व का विषय है। देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल की कमान एक बिहारी नेता के हाथों में आना राज्य की राजनीतिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देता है।

जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष, बिहार प्रदेश अध्यक्ष, घटना चक्र टाईम्स के संपादक तथा वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार अभिषेक ने नितिन नबीन को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह बिहार और कायस्थ समाज के लिए गौरव की बात है।

अभिषेक ने नितिन नबीन को एक युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेता बताते हुए कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे अपने संगठनात्मक कौशल का परिचय देते हुए इस महती भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उनके अनुसार, नितिन नबीन का नेतृत्व भाजपा को नई दिशा और नई ऊर्जा देगा।

दीपक कुमार अभिषेक ने अपने वक्तव्य में एक भावनात्मक पक्ष भी साझा किया है। उन्होंने कहा है कि नितिन नबीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जो बड़े भाई की तरह थे और मुझसे उनका पारिवारिक संबंध रहा है और आज उस रिश्ते को नितिन नबीन निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे नितिन नबीन को बचपन से जानते हैं और आज भी वही अपनापन और रिश्तों की गरिमा कायम है।

अभिषेक ने नितिन नबीन को “पुत्र समान” बताते हुए कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। यह विश्वास केवल राजनीतिक नहीं है, बल्कि पारिवारिक स्नेह और वर्षों की पहचान से उपजा हुआ है।

नितिन नबीन की छवि एक सुलझे हुए, अनुशासित और संगठनप्रिय नेता की रही है। विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता और जनसंपर्क का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेदारी पूरे देश में संगठन को और मजबूत करने की होगी।

भाजपा के लिए यह नेतृत्व परिवर्तन नई रणनीति, नई सोच और नई ऊर्जा का संकेत माना जा रहा है। युवा नेतृत्व के हाथों में कमान आने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

नितिन नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन ऐतिहासिक महत्व रखता है। यह बिहार की राजनीतिक भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाता है। दीपक कुमार अभिषेक जैसे वरिष्ठ सामाजिक और कानूनी व्यक्तित्वों की शुभकामनाएं इस विश्वास को और मजबूती देती हैं कि नितिन नबीन अपने नेतृत्व से भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह क्षण बिहार, कायस्थ समाज और समूचे भाजपा परिवार के लिए गर्व और उम्मीद का प्रतीक है।
             ———————

0 Response to "नितिन नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना- बिहार और कायस्थ समाज के लिए गौरव का क्षण : दीपक कुमार अभिषेक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article