पटना जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

पटना जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

पटना, 29 जनवरी। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा गुरुवार को एकदिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में किया गया। 
इस प्रतियोगिता में पटना जिला के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के लगभग 150 दिव्यांग खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों/ स्काट ने भाग लिया। जिन्हें मानसिक दिव्यांग, शारीरिक दिव्यांग, मूकबधिर तथा डवार्फ श्रेणी में विभक्त कर विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 
श्री ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर पटना जिला टीम का गठन किया जाएगा जो आगामी पटना प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

0 Response to "पटना जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता सम्पन्न"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article