जीकेसी की बैठक मुंगेर में हुआ संपन्न
जितेन्द्र कुमार सिन्हा,, 25 जनवरी ::
मुंगेर प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिन्हा के शादीपुर स्थित आवास पर रविवार को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा सामाजिक कार्यों की समीक्षा के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने विशेष रूप से संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि सभी सदस्य संगठित होकर संगठन को साथ लेकर चलेंगे तो ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस न केवल नई दिशा पाएगी, बल्कि समाज के उत्थान में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से करने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडलीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में मुंगेर इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। बताया गया कि मुंगेर इकाई लगातार नए सदस्यों को जोड़ते हुए संगठन को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही है। साथ ही, सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों की समीक्षा करते हुए भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में संकल्प लिया गया कि संगठन की मजबूती के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों को भी निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक के दौरान बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, मुंगेर कार्यकारिणी सचिव मनोज कुमार सिन्हा, मुंगेर इकाई उपाध्यक्ष इंजीनियर उमाशंकर, श्याम शंकर सहाय, डॉ. रामानंद प्रसाद, किशोर कुमार सिन्हा, राजेश रंजन, संयुक्त सचिव सुबोध कुमार सिन्हा, आनंद कुमार सिन्हा, सोनाक्षी प्रिया, विधि प्रकोष्ठ की रचना कुमारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकेश कुमार सिन्हा, कविता सिन्हा (महिला इकाई अध्यक्ष, मुंगेर) सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने संगठन को एकजुट होकर आगे बढ़ाने और समाजहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में संजीव कुमार सिन्हा, रविंद्र कुमार सिन्हा, राजवंशी प्रसाद, नवीन वर्मा (अभिनेता), अभिषेक आनंद (मीडिया प्रभारी, मुंगेर इकाई), रवि रंजन सिन्हा तथा विकास कुमार (कला एवं संस्कृति अध्यक्ष, मुंगेर) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी सशक्त बनाया। कला, संस्कृति और मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं समाजोन्मुख बनाने के संकल्प के साथ हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
———————-
0 Response to "जीकेसी की बैठक मुंगेर में हुआ संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें