69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका खेल प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में बिहार टीम ने बालक एवं बालिका—दोनों वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।
बालक वर्ग में बिहार टीम ने पंजाब को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में बिहार की टीम ने दिल्ली को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त बालक वर्ग की थारी सोटी सिंगल स्पर्धा में बिहार के खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।

फारी सोटी टीम स्पर्धा में बिहार टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को हराकर रजत पदक जीता। इस टीम में आकाश कुमार शर्मा, ऋषभ कुमार, शुभम कुमार एवं आयुष हर्ष राज शामिल रहे। वहीं बालिका वर्ग की फारी सोटी इंडिविजुअल स्पर्धा में कोमल जैन ने दिल्ली को पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुष वर्ग की फारी सोटी इंडिविजुअल स्पर्धा में भी बिहार के खिलाड़ी ने जम्मू-कश्मीर को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं संघ के महासचिव भोला कुमार थापा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे बिहारवासियों की जीत है। उन्होंने कहा कि जितनी मेहनत खिलाड़ी कर रहे हैं, उतनी ही मेहनत संघ भी उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कर रहा है और आगे भी खिलाड़ियों के हित में निरंतर कार्य किया जाएगा।

0 Response to "69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article