भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन - बिहार से राष्ट्रीय राजनीति तक मिली नई पहचान : दीपक कुमार अभिषेक

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन - बिहार से राष्ट्रीय राजनीति तक मिली नई पहचान : दीपक कुमार अभिषेक

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 15 दिसम्बर ::

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही बिहार से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नितिन नवीन की इस अहम नियुक्ति पर जदयू विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सह जीकेसी ग्लोबल उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने स्वागत किया है।

दीपक कुमार अभिषेक ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा है कि यह नियुक्ति न केवल भाजपा के लिए बल्कि बिहार और कायस्थ समाज के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा है कि नितिन नवीन ने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता का कुशल परिचय दिया है।

दीपक कुमार अभिषेक ने नितिन नवीन की राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। यह उनकी लोकप्रियता, संगठन पर पकड़ और जनता के विश्वास को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने अपने पिता, स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा, की राजनीतिक विरासत को न सिर्फ आगे बढ़ाया है, बल्कि उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। स्वर्गीय सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर से विधायक रह चुके थे।

दीपक कुमार अभिषेक ने यह भी कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की जीत में कायस्थ समाज का बड़ा योगदान रहा है और भाजपा के प्रति समाज का समर्थन हमेशा मजबूत रहा है। उन्होंने निजी संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि नितिन नवीन को बहुत करीब से देखा है और उनके पिता उनके बड़े भाई जैसा थे, जिससे यह संबंध और भी भावनात्मक हो जाता है।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना में हुआ था। उनकी माता का नाम मीरा सिन्हा है। कम उम्र में ही उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और आज वे राष्ट्रीय स्तर पर एक अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
                  —------------

0 Response to "भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन - बिहार से राष्ट्रीय राजनीति तक मिली नई पहचान : दीपक कुमार अभिषेक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article