घरेलू श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए बिहार सरकार, वी० वी० गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा और ILO की संयुक्त पहल

घरेलू श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए बिहार सरकार, वी० वी० गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा और ILO की संयुक्त पहल

पटना, 6 अक्टूबर 2025। राज्य में घरेलू श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को सुलभ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज नियोजन भवन स्थित प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमायुक्त श्री राजेश भारती ने की। कार्यशाला का आयोजन श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, वी० वी० गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
उक्त अवसर पर मारिको ओरुचि, सीनियर टेक्निकल स्पेशलिस्ट (सामाजिक सुरक्षा), ILO-DWT, नई दिल्ली, डॉ. अरविंद, डायरेक्टर जनरल, वी. वी. गिरी नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट, डॉ. एलिना समांतरे, संयुक्त श्रमायुक्त श्री विजय कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी, प्रतिनिधि और घरेलू श्रमिक यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यशाला में घरेलू श्रमिकों के संबंध में किये गए सर्वेक्षण पर जो तथ्य प्राप्त हुए उनपर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। 

इसके साथ ही दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन संस्थान, पटना तथा वी० वी० गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा के बीच MOU हस्ताक्षरित किया गया जिसका उद्देश्य दोनों संस्थानों का आपसी सहयोग एवं समन्वय स्थापित करना है।

बैठक में सभी हितधारकों द्वारा घरेलू कामगारों के बेहतरी के लिए श्रम संसाधन विभाग के स्तर से उठाए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा इसे और ज्यादा व्यापक बनाने का अनुरोध किया गया।

0 Response to "घरेलू श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए बिहार सरकार, वी० वी० गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नोएडा और ILO की संयुक्त पहल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article