आगामी बिहार चुनाव आने वाले 25 वर्षों के भविष्य का निर्धारण करेगा - संजय कुमार झा
पार्टी के साथियों को चुनाव तक अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में मजबूती से जुटे रहना है - उमेश सिंह कुशवाहा
पटना 06 अक्टूबर 2025
सोमवार को जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने उपस्थित पदाधिकारियों और नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी से एकजुट होकर एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह (गांधी जी), माननीय सांसद श्री दिलेश्वर कामत, माननीय सांसद श्री अजय मंडल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 भारती मेहता, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश त्यागी, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई रामचरित्र प्रसाद, चिकित्सा व सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्ययक्ष डाॅ0 एलबी सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष मंडल, व्यवसायिक उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनजी प्रसाद, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र उरांव, श्री वासुदेव कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी ने एवं मंच का संचालन प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा ने कहा कि आगामी बिहार चुनाव आने वाले 25 वर्षों के भविष्य का निर्धारण करेगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 20 वर्षों में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। आज देश-दुनिया के निवेशकों का रुझान बिहार की ओर बढ़ रहा है, प्रदेश में नए उद्योग-धंधे स्थापित हो रहे हैं और युवाओं के लिए रोजगार के अनेकों अवसर सृजित हो रहे हैं। श्री झा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विशेष रूप से उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जानकारी हर महिला मतदाता तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है, क्योंकि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाली है। साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह और खुशी का माहौल है, जो सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
बैठक में संबोधित करते हुए माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब चुनाव में बहुत कम दिन शेष हैं, ऐसे में पार्टी के सभी साथियों को अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में मतदान के दिन तक पूर्ण समर्पण और तत्परता के साथ जुटे रहना होगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है - ‘‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’’ के संकल्प को साकार करना। श्री कुशवाहा ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक लक्ष्य नहीं, बल्कि बिहार के विकास और सुशासन को आगे बढ़ाने का अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा, मेहनत और एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति और अधिक तेज हो सके।
श्री ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि पार्टी के सभी साथियों को टोला, मोहल्ला और बसावटों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर नीतीश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए। नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार की प्रगति और उन्नति का मार्ग सुनिश्चित है।
श्री दिलेश्वर कामत ने कहा कि एनडीए सम्मेलनों की सफलता से यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखकर विश्वास है कि हम 2025 में 225 का लक्ष्य प्राप्त कर पुनः माननीय नीतीश कुमार जी के संकल्प को सफल बनाएंगे।
श्री अजय मंडल ने कहा कि एनडीए की ओर से जो भी उम्मीदवार तय किए जाएंगे, हम सभी का दायित्व है कि उनकी जीत सुनिश्चित करें और माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के हाथों को और अधिक मज़बूती प्रदान करें।
श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी के जिन भी साथियों को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से उसका निर्वहन करना है।
0 Response to "आगामी बिहार चुनाव आने वाले 25 वर्षों के भविष्य का निर्धारण करेगा - संजय कुमार झा"
एक टिप्पणी भेजें