एनडीए का सीट बंटवारा स्पष्ट रूप से  चिराग के सामने भाजपा नतमस्तक हो गई है,और जनता दल यू भाजपा के सामने और उपेंद्र कुशवाहा जीतन  राम मांझी पूरी तरह से ठगे गए हैं : एजाज अहमद

एनडीए का सीट बंटवारा स्पष्ट रूप से चिराग के सामने भाजपा नतमस्तक हो गई है,और जनता दल यू भाजपा के सामने और उपेंद्र कुशवाहा जीतन राम मांझी पूरी तरह से ठगे गए हैं : एजाज अहमद

पटना 12 अक्टूबर 2025 
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने एनडीए के सीट बंटवारे पर  अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह से एलाईस पार्टनर के सामने नतमस्तक हो गई है। और भुंजा पार्टी के लोगों ने जनता दल यू को कहां पहुंचा दिया  है,यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा पूरी तरह से एनडीए में ठगे गए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी चुप्पी साधे हुए है। 15 ग्राम  की मांग करने वाले जीतन राम मांझी जी पिछली बार से एक ग्राम कम ही मिला  है,आपको फिर भी चुप्पी और उपेंद्र कुशवाहा की विरासत और उत्तराधिकारी की राजनीति की सोच कहां चली गई। ये लोग सत्ता और  स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकते हैं, ये दिख रहा है। भाजपा चाहे जितनी भी कवायद कर ले इस बार बिहार की जनता तेजस्वी जी के नेतृत्व में बदलाव की दिशा में मन बना चुकी है ,क्योंकि बिहार में सकारात्मक राजनीति और सकारात्मक सोच और बिहार को विकास परक तथा हर घर नौकरी देने का  तेजस्वी जी के संकल्प को  पूरा करने की दृष्टिगत बिहार की जनता मां बन चुकी है की इंडिया महागठबंधन की सरकार तेजस्वी जी के नेतृत्व में बनेगी।

0 Response to "एनडीए का सीट बंटवारा स्पष्ट रूप से चिराग के सामने भाजपा नतमस्तक हो गई है,और जनता दल यू भाजपा के सामने और उपेंद्र कुशवाहा जीतन राम मांझी पूरी तरह से ठगे गए हैं : एजाज अहमद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article