भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल


*बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का किया स्वागत*

*अति पिछड़ों का सम्मान भाजपा ही करती है: प्रेम कुमार*

पटना, 10 अक्टूबर। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। इन सभी लोगों को बिहार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और स्वागत किया।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी राजू कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेश कुमार देव, राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रविशंकर प्रसाद, वार्ड संघ प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी, बंगाल प्रभारी संचिता प्रमाणिक, आशीष रंजन, शाहिल राज यादव, गणेश चंद्रवंशी, ज्ञानगंगा फेडरेशन हिसुआ की सरस्वती कुमारी, सोनू कुमार ठाकुर, श्यामकिशोर ठाकुर, सतीश विधार्थी, झारखंड से संतोषी देवी, मृत्युंजय कुमार शामिल हैं। सैकड़ों नंदवंशी चेतना मंच के लोग शामिल हैं।

पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि अति पिछड़ों का सम्मान भाजपा ही करती है। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि 1990 में पार्टी ने बुलाकर मुझे टिकट दिया और चुनाव लड़ाया; तब से आज तक मैं गया शहर का विधायक हूं।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमें जो सम्मान दिया वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। केंद्र सरकार में अभी 27 प्रतिशत ओबीसी कोटे से मंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही "सभी का साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जब-जब समाज के अंतिम पायदान पर बैठे पिछड़ा, अति पिछड़ा, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति के लिए कोई बड़ा कदम उठाना जरूरी हुआ, तो भाजपा ने उसमें आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाई।

बिहारबक मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा सदा आरक्षण के साथ खड़ी रही है। अति पिछड़ा आयोग के गठन की बात हो या इसके संवैधानिक दर्जा देने की बात हो। पिछड़ा वर्ग आयोग के पहले अध्यक्ष बिहार मुजफ्फरपुर से भगवान लाल सहनी को बनाने की बात हो, केंद्र की भाजपा मोदी सरकार ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार देकर अति पिछड़ा समाज को सम्मानित करने का काम किया है। अभी-अभी केंद्र की मोदी सरकार ने भारत रत्न, जननायक, गुदड़ी के लाल, कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना में मदद की है।

उन्होंने विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार की एनडीए सरकार ने भी कई प्रकार की योजनाएं चलाकर अति पिछड़ों का कल्याण कर रही है।

इस समारोह का संचालन भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने किया।

0 Response to "भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नंदवंशी चेतना मंच के सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article