35वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा चैंपियनशिप 2025 में बिहार की पुरुष टीम ने रचा इतिहास* - *पहली बार रेगु, डबल और क्वाड तीनों स्पर्धाओं में जीता कांस्य पदक

35वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा चैंपियनशिप 2025 में बिहार की पुरुष टीम ने रचा इतिहास* - *पहली बार रेगु, डबल और क्वाड तीनों स्पर्धाओं में जीता कांस्य पदक

 *पटना 28 अक्टूबर 2025* :- 23 से 27 अक्टूबर तक गोवा के मनोहर पर्रिकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित 35वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा चैंपियनशिप 2025 में बिहार सीनियर पुरुष सेपकटकरा टीम ने असाधारण और ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अपनी तीनों स्पर्धाओं - रेगु, डबल और क्वाड - में कांस्य पदक जीत लिया है। 
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इतिहास में यह पहली बार है कि बिहार सीनियर पुरुष टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर तीनों स्पर्धाओं में पदक हासिल किए हैं, जो बिहार के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। 
आगे उन्होंने बताया कि बिहार की टीम ने रेगु में अपने प्रतिद्वंद्वी राजस्थान को 15-6,15-11 से 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता तथा डबल में कर्नाटक को 15-11, 12-15, 15-8 से 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी तरह क्वाड स्पर्धा में महाराष्ट्र को 15-10, 15-12 से 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। यह ऐतिहासिक सफलता खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, मेहनत और प्रयास के साथ साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन और सहयोग से प्राप्त हुई है।

0 Response to "35वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा चैंपियनशिप 2025 में बिहार की पुरुष टीम ने रचा इतिहास* - *पहली बार रेगु, डबल और क्वाड तीनों स्पर्धाओं में जीता कांस्य पदक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article