संतोष सुमन का RJD-कांग्रेस पर हमला: इनसे बिहार के सम्मान को खतरा, घुसपैठियों को बाहर करना जरूरी

संतोष सुमन का RJD-कांग्रेस पर हमला: इनसे बिहार के सम्मान को खतरा, घुसपैठियों को बाहर करना जरूरी


*संतोष सुमन ने पीएम मोदी मोदी के बिहार विजन की तारीफ की,  कहा- RJD-कांग्रेस का कुशासन भूलकर सीमांचल तरक्की की राह पर*

पटना। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया आगमन बिहार की प्रगति का प्रतीक है। 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। पूर्णिया एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन सीमांचल के विकास का द्वार खोलेगा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सही कहा कि RJD-कांग्रेस गठबंधन बिहार के सम्मान और पहचान के लिए खतरा है। ये लोग बिहार को बीड़ी से तुलना कर अपमानित करते हैं। इनकी नजर सिर्फ वोट बैंक पर है। SIR मुद्दे पर घुसपैठियों को बचाने के लिए नारे लगाना और यात्राएं निकालना बिहार की सुरक्षा और संसाधनों को दांव पर लगाना है। बिहार की मिट्टी घुसपैठियों को नहीं सहन करेगी। इन्हें बाहर जाना ही होगा।

RJD-कांग्रेस के कुशासन पर निशाना साधते हुए संतोष सुमन ने कहा कि"इनके राज में सीमांचल पिछड़ा रहा। जंगलराज का दौर था, जहां हत्या-बलात्कार आम थे। महिलाएं असुरक्षित थीं। आज NDA सरकार में वही बहनें जीविका दीदी बन स्वरोजगार से जुड़ रही हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरी में  35 फीसदी आरक्षण मिल रहा है। ये परिवारवादी दल सिर्फ अपने तिजोरी भरते हैं, जबकि मोदी जी सबका साथ-सबका विकास का मंत्र दे रहे हैं।

उन्होंने पीएम मोदी द्वारा GST कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि 22 सितंबर से GST कम होना दिवाली-छठ का तोहफा है। इससे माताओं-बहनों का खर्च घटेगा। बिहार की डबल इंजन सरकार किसानों की आय दोगुनी कर रही है। RJD-कांग्रेस का कुशासन भूलकर बिहार आगे बढ़ रहा है। हम सबको एकजुट होकर विकास के इस पथ पर चलना होगा।

0 Response to "संतोष सुमन का RJD-कांग्रेस पर हमला: इनसे बिहार के सम्मान को खतरा, घुसपैठियों को बाहर करना जरूरी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article