पटना में CWC की ऐतिहासिक बैठक: देश को दिशा देगी और दशा बदलेगी!

पटना में CWC की ऐतिहासिक बैठक: देश को दिशा देगी और दशा बदलेगी!

*एकजुट होकर लड़ेंगे 'दूसरी आजादी' की लड़ाई!: कांग्रेस*

*CWC बैठक में शामिल होने  पटना पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य वरिष्ठ नेता, हुआ भव्य स्वागत*

*पटना, 23 सितंबर 2025*

पटना की पावन धरती पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास एक नया अध्याय लिख रहा है! कल होने वाली कांग्रेस कार्यकारी समिति (CWC) की ऐतिहासिक बैठक के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, राहुल गांधी, सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, बिहार प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू जी, और देशभर से हमारे वरिष्ठ नेतागण इस कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करेंगे। यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा और देश को नई दिशा देने का शंखनाद है!

सदाकत आश्रम , जो स्वतंत्रता संग्राम की गौरव गाथाओं का साक्षी रहा है, आज फिर से एक नया इतिहास रचने को तैयार है। आजादी के बाद पहली बार बिहार की इस पवित्र भूमि पर CWC की बैठक हो रही है – यह वह पल है जब कांग्रेस अपने गौरवपूर्ण अतीत को बिहार और देश के भविष्य के विजय से जोड़ेगी! हम गर्व के साथ कहते हैं कि यह बैठक 'दूसरी स्वतंत्रता संग्राम' की शुरुआत है, जहां हम सत्ता के लोकतंत्र-विरोधी कदमों, और जनता को गुमराह करने वाली नीतियों को परास्त करेंगे!

आज पटना पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्वागत में कार्यकर्ताओं का जोश पटना एयरपोर्ट पर देखते बन रहा था और उन्होंने उनके स्वागत में गगनभेदी नारे लगाकर स्वागत किया। एयरपोर्ट से होटल तक पूरे रास्ते उनका स्वागत और अभिनंदन किया। एआईसीसी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी आज पटना पहुंच चुके हैं।

आज पटना की सड़कों पर युवा कांग्रेस का "वोट चोरी" के खिलाफ जोशीला प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि हमारी आवाज को कोई दबा नहीं सकता। विपक्ष की तानाशाही और उनकी नीतियों की विफलता – चाहे वह किसानों की उपेक्षा हो, भ्रष्टाचार हो युवाओं की बेरोजगारी हो, या बढ़ती महंगाई – को हम बेनकाब करेंगे। कल की CWC बैठक में हम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की अचूक रणनीति तैयार करेंगे, अपितु भारत के प्रजातंत्र को सुरक्षित करने का संकल्प भी लेंगे।
हम अपने सभी नेताओं का पटना में हार्दिक और गौरवपूर्ण स्वागत करते हैं। हमारे नेताओं का आगमन बिहार की इस धरती को नई ऊर्जा और उम्मीद से भर रहा है। कांग्रेस दृढ़ संकल्पित है की देश में न्याय, समानता, और लोकतंत्र का सूरज फिर से चमकेगा!



0 Response to "पटना में CWC की ऐतिहासिक बैठक: देश को दिशा देगी और दशा बदलेगी!"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article