हमें हर दिन कुछ नया सीखना चाहिए : डॉ. अनुप दास

हमें हर दिन कुछ नया सीखना चाहिए : डॉ. अनुप दास

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 01 सितम्बर 2025 को नवनियुक्त तकनीकी प्रशिक्षुओं के प्रारंभिक एक वर्ष के प्रशिक्षण की सफलतापूर्वक पूर्णता पर प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “हर व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में आने वाली प्रत्येक बाधा को चुनौती नहीं बल्कि अवसर मानकर स्वीकार करना चाहिए।”
इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा किए और प्रशिक्षण अवधि में प्राप्त ज्ञान एवं कौशल के महत्व के बारे में बताया। साथ ही, प्रशिक्षुओं के प्रतिवेदक अधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार साझा किए और प्रशिक्षण की उपयोगिता तथा इसके व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रांची केन्द्र के प्रशिक्षुओं ने भी ऑनलाइन माध्यम से सक्रिय सहभागिता की। समारोह की सफलता में संस्थान के प्रशासनिक अनुभाग की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने संपूर्ण व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं।


0 Response to "हमें हर दिन कुछ नया सीखना चाहिए : डॉ. अनुप दास"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article