पटना में शहरी आपदाओं रोकथाम के लिए BSDMA और नगर निगम की संयुक्त पहल

पटना में शहरी आपदाओं रोकथाम के लिए BSDMA और नगर निगम की संयुक्त पहल

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और पटना नगर निगम ने मिलकर नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए एक विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य है- समय पर शिकायत, समय पर समाधान, आपदा से बचाव के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पटना का निर्माण।
प्राधिकरण का स्लोगन है- "आपदा नहीं हो भारी, यदि पूरी हो तैयारी"
इसके तहत शहर के नागरिक पटना नगर निगम के WHATSAPP Chat BOT नंबर 9264447449 पर "Hi" लिखकर और फोटो भेजकर, या फिर 155304 पर कॉल करके अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से कूड़े के ढेर, स्ट्रीट लाइट की खराबी, पानी का रिसाव, कूड़ा गाड़ी का न पहुँचना, खुले मैनहोल और जल जमाव जैसी समस्याओं के लिए उपलब्ध है। इसका उपयोग करके नगरों में होने वाली आपदाओं को रोका जा सकता है, जो प्राधिकरण के पूर्व-तैयारी अभियान का हिस्सा है।
नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निवारण एवं शहरी आपदाओं से बचाव के लिए शहर के 75 वार्डों में इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि हर नागरिक तक यह संदेश पहुँचे और समस्याओं का त्वरित समाधान करके संभावित आपदाओं को रोका जा सके।

0 Response to "पटना में शहरी आपदाओं रोकथाम के लिए BSDMA और नगर निगम की संयुक्त पहल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article