राजद ने शहीदों को याद किया, दी श्रद्धांजलि

राजद ने शहीदों को याद किया, दी श्रद्धांजलि

आज राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सैंकड़ों की संख्या में पटना सचिवालय के सामने झंडा फहराने के दौरान सप्त शहीदों की स्थल पर पहुंचकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व, शहादत और बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी शहीद उमाकांत प्रसाद सिन्हा, रामानंद सिन्हा, सतीश प्रसाद झा, जगपति कुमार, देवीपत चौधरी, राजेन्द्र सिंह, रामगोविन्द सिन्हा की शहादत को याद किया गया। भारत छोड़ो आन्दोलन के हिस्सा रहे छात्रों ने ‘‘करो या मरो’’ के नारे को सार्थक किया जो महात्मा गांधी के विचारों को मजबूती प्रदान की। इन सभी की शहादत ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माल्यार्पण के बाद राजद नेताओं ने इस बात का संकल्प लिया कि आजादी के लिए शहादत और कुर्बानी देने वाले सातों वीर सपूत हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनू यादव, मो0 मुजफ्फर हुसैन राही, एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, संतोष जायसवाल, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, मुकुंद सिंह, बल्ली यादव, भाई अरूण कुमार, संजय यादव, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, नन्दू यादव, डॉ0 प्रेम कुमार गुप्ता, मधु मंजरी, प्रमोद कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार राम, निर्भय अम्बेडकर, अभिषेक कुमार सिंह, संटू यादव, श्याम नंदन पासवान, प्रदीप मेहता, श्रवण कुशवाहा, डॉ0 मोहित कुमार, गुलाम रब्बानी, सरदार रंजीत सिंह, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, उदय कुमार यादव, गणेश कुमार यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, कुंदन राय, राज कुमार शर्मा, पारस कुमार उर्फ गुड्डू यादव, संजय कुमार सिंह, विजय कमार यादव, माया गुप्ता, संजीत ठाकुर, बिंदन यादव, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, विनोद यादव, उमेश प्रसाद यादव सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 Response to "राजद ने शहीदों को याद किया, दी श्रद्धांजलि"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article