हार के अहसास में बेतुके बयानों की बरसात कर रहे तेजस्वी: दानिश इकबाल

हार के अहसास में बेतुके बयानों की बरसात कर रहे तेजस्वी: दानिश इकबाल


*संवैधानिक पद पर बैठे तेजस्वी हड़बड़ी में कुछ भी आरोप लगाकर भाग जा रहे हैं: दानिश इकबाल*

*भाजपा के संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया चार साल से बिहार में प्रवास कर रहे: दानिश इकबाल*

*गुजरात और बिहार देश का हिस्सा हैं, कहीं भी मतदाता बना जा सकता है: दानिश इकबाल*

पटना, 13 अगस्त। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भाजपा नेता भीखूभाई दलसानिया के बिहार के मतदाता बने पर सवाल उठाए जाने पर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे तेजस्वी यादव सीएम बनने की हड़बड़ी में कुछ भी आरोप लगाकर भाग जा रहे हैं। वे एक आरोप पर टिकते ही नहीं हैं।  

उन्होंने कहा कि वे नौवीं फेल हैं, इस कारण उनसे ज्यादा जानकारी की अपेक्षा तो नहीं की जा सकती है, लेकिन वह एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं, जिसकी गरिमा बने रहने की अपेक्षा प्रदेश का हर नागरिक करता है।  

उन्होंने कहा कि भीखूभाई दलसानिया पिछले चार वर्षों से यहां यानी बिहार में रह रहे हैं। बिहार और गुजरात दोनों प्रदेश भारत में हैं और भारत का नागरिक कहीं किसी भी राज्य में रहे, वह मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकता है। ऐसे में बेतुके आरोपों से तेजस्वी यादव को बचना चाहिए।  

प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने यह भी कहा कि भीखूभाई ने बाजाब्ता गुजरात के मतदाता सूची से अपना नाम कटवा लिया है और यहां की मतदाता सूची में शामिल कराया है। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी जानकारी के लिए बता दूं कि भीखूभाई दलसानिया 06 मार्च 2024 को फॉर्म 8 भरकर गुजरात की मतदाता सूची से  अपना नाम विलोपित करवाया है। 

उन्होंने कहा कि यही तो एसआईआर का उद्देश्य है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि राजद हो या कांग्रेस, इनकी मंशा देश में अराजकता फैलाने की है, जिस कारण ये लोकतंत्र और संविधान को ताख पर रखकर अनाप-शनाप आरोप लगाते घूम रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने भी इनकी पोल खोलकर रख दी है।

0 Response to "हार के अहसास में बेतुके बयानों की बरसात कर रहे तेजस्वी: दानिश इकबाल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article