मंत्रियों की मौजूदगी में सदाकत आश्रम में भाजपा के द्वारा की गई मारपीट की घटना लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं है: एजाज अहमद
पटना 29 अगस्त 2025
भाजपा के द्वारा कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मंत्रियों की मौजूदगी में की गई तोड़फोड़ की घटना की राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने घोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा को मिल रहे समर्थन और विश्वास के कारण भाजपा के नेता बौखलाहट और बेचैनी में अनर्गल प्रलाप कर मारपीट करने पर उतारू हो गए और वह भी कांग्रेस के मुख्यालय में घुसकर जिस तरह की घटना की है यह लोकतंत्र को कमजोर करने वाली घटना सत्ता के इशारे पर हुई है।और इस तरह का कृत्य की जा रही है , जो निंदनीय है। और इस तरह की घटना की जितनी भी निंदा कीजिए वह कम है ।
इस तरह की घटनाओं को लोकतंत्र में कहीं से उचित नहीं ठहराया जा सकता है ,जहां 65 लाख वोटर के नाम काटकर उन्हें वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है , वहीं सत्ता के बल पर भाजपा लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है। जहां तेजस्वी जी और राहुल गांधी जी को वोटर अधिकार यात्रा में व्यापक रूप से विश्वास और समर्थन मिल रहा है,उसके कारण भाजपा बौखलाहट और बेचैनी में है।
जिस घटना को लेकर भाजपा इतना बवेला मचा रही है उस मामले में एक की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस जांच में सारे मामले सामने आ जायेगें। हर मुद्दे पर भाजपा राजनीति करती है, यह ठीक नहीं है।
0 Response to "मंत्रियों की मौजूदगी में सदाकत आश्रम में भाजपा के द्वारा की गई मारपीट की घटना लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं है: एजाज अहमद "
एक टिप्पणी भेजें