एलओसी में अपार आईडी की अनिवार्यता के विरुद्ध सीबीएसई पटना के क्षेत्रीय पदाधिकारी को संगठन ने सौंपा ज्ञापन।
संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना।
निजी विद्यालयों का संगठन बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी. के. सिंह की अध्यक्षता में सीबीएसई क्षेत्रीय पदाधिकारी से कार्यालय में मुलाकात कर एलओसी में अपार आईडी की अनिवार्यता के खिलाफ जापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष डॉ. एस. एम. सोहैल, महासचिव श्री विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्री परशुराम सिंह एवं सचिव श्री मनन कुमार सिन्हा मौजूद रहे। संगठन की मांग है कि एलओसी में अपार आईडी की अनिवार्यता छात्रहित के खिलाफ है, क्योंकि शत-प्रतिशत बच्चों के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है। कई छात्रों के आधार कार्ड में आयु या माता पिता के नाम में त्रुटियां हैं। बिना आधार कार्ड के अपार आईडी बन पान संभव नहीं है। आधार में अगर त्रुटि है तब भी अपार आईडी बन पाना संभव नहीं होता। एक ओर सीबीएसई आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं मानती वहीं दूसरी ओर अपार आईडी का शर्त लगाकर छात्र छात्राओं की परेशानी को बढ़ा रही है। अगर किसी छात्र-छात्रा का एलओसी जमा नहीं होता है तो वैसे बच्चे बोर्ड की परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।
संगठन ने मांग किया है कि जब तक शत-प्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड त्रुटिरहित बन नहीं जाते तब तक अपार आईडी की अनिवार्यता को समाप्त कर देनी चाहिए एवं सीबीएसई के द्वारा हर विद्यालयों में अनुभवी परामर्शी की नियुक्ति होनी चाहिए जो विद्यालय में रहकर सीबीएसई के द्वारा लागू किए जाने वाले हर नियमों का सख्ती से पालन करवाएंगे।
इस संदर्भ में संगठन की एक प्रतिनिधिमंडल सचिव श्री प्रेम रंजन की अध्यक्षता में केंद्रीय शिक्षा मंत्री आदरणीय श्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना हो गई है। सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर संगठन के द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने की संभावना है।
0 Response to "एलओसी में अपार आईडी की अनिवार्यता के विरुद्ध सीबीएसई पटना के क्षेत्रीय पदाधिकारी को संगठन ने सौंपा ज्ञापन।"
एक टिप्पणी भेजें