पीएम मोदी की माँ पर अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने दिया महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

पीएम मोदी की माँ पर अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने दिया महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

‎*माँ का अपमान नहीं सहेगा बिहार: रविशंकर प्रसाद*

‎*माँ के अपमान के विरोध में संघर्ष निरंतर जारी रहेगा: नितिन नवीन*

‎*बिहार में माँ की पूजा होती है, हमलोग छठी मईया को पूजने वाले: ऋतुराज सिन्हा*

‎पटना, 30 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के खिलाफ दरभंगा में राजद और कांग्रेस के मंच से गाली दिए जाने और पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में आज भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पटना के गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना पर बैठे। इस क्रम में सभी लोगों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांध रखी थी।
‎इस धरना कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के लोग माँ का अपमान कभी नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि यह देश राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी मंगवाएगा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ का अपमान करेंगे, यही संस्कार है। 

‎उन्होंने कहा कि यह बेशर्मी है। एक तरफ संविधान बचाने का स्वांग करते हैं और पीएम की माँ का अपमान करते हैं। वे खुद एक पीएम के बेटे हैं और एक पीएम के पोते हैं। इसके बावजूद पीएम पद का कोई सम्मान नहीं करेंगे। इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। 

‎बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि माँ का अपमान बिहार के लोग नहीं सहेंगे। भाजपा का कार्यकर्ता किसी भी अत्याचार से नहीं डरता और माँ के अपमान के विरोध में संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

‎राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी को गाली, वह भी मंच से, इस घटना ने पूरे बिहार को शर्मसार किया है। यह बिहार की संस्कार और संस्कृति नहीं है। यहाँ माँ की पूजा होती है। हम छठी मईया को पूजते हैं। 

उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से निवेदन करते हुए कहा कि हम सभी माताओं के सम्मान करते हैं। आपके मंच का दुरुपयोग हुआ है और यदि आपको लगता है कि यह गलत हुआ है तो क्षमाप्रार्थना कर इस मामले को खत्म कीजिए। बिहार की अस्मिता और सम्मान को बख्श दीजिए।

‎सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल पीएम की माताजी के लिए किया गया, उसकी जितनी भर्त्सना की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास कभी भी महिलाओं के अपमान का नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब बिहार और देश के लोग देंगे। 

‎इधर, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि यह केवल पीएम मोदी की माताजी का अपमान नहीं है, यह देश की हर माता के खिलाफ टिप्पणी है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इससे पूरा बिहार शर्मसार हुआ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हमलोग मौन धारण कर यह संदेश दे रहे हैं कि कांग्रेस का चरित्र न कभी सुधरा है, न सुधरेगा।
‎इस मौन धरना कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, अनिल शर्मा, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, राजेश वर्मा, राकेश कुमार, लाजवंती झा, उपाध्यक्ष अमृता भूषण राठौर, अनामिका पासवान, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु, रणवीर कुमार, प्रभात कुमार, सूरज पाण्डे, अरविन्द सिंह, पटना जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, उप मेयर रेशमी चंद्रवंशी, दिलीप मिश्रा, पंकज सिंह, अभिषेक कुमार, प्रवीण यादव, कुमार राघवेंद्र, जितेंद्र सिंह, मुकेश यादव, संजय राय, कंवलजीत सिंह, सहित सैंकड़ों संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "पीएम मोदी की माँ पर अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने दिया महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article