कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कराटे चैंपियनशिप 2025 में बिहार के खिलाड़ी मोहम्मद जाबिर अंसारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कराटे चैंपियनशिप 2025 में बिहार के खिलाड़ी मोहम्मद जाबिर अंसारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कराटे चैंपियनशिप 2025 में बिहार के खिलाड़ी मोहम्मद जाबिर अंसारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 25 से 27 अगस्त तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा में आयोजित हुई।

पटना स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ डायनेमिक आर्ट्स के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी जाबिर अंसारी ने प्रतियोगिता के दौरान लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने पहला मुकाबला उत्तराखंड के खिलाड़ी से, सेमीफाइनल पश्चिम बंगाल से और फाइनल मैच असम के खिलाड़ी से जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत के 25 राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। जाबिर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, परिचितों और साथियों ने खुशी जताई है।
जाबिर अंसारी का मूल निवास बिहार के जमुई जिला अंतर्गत झाझा प्रखंड के तुम्बा पहाड़ क्षेत्र में है। जाबिर वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर के छात्र हैं।

0 Response to "कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कराटे चैंपियनशिप 2025 में बिहार के खिलाड़ी मोहम्मद जाबिर अंसारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article