राजगीर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बिहार के खिलाड़ियों के लिए अवसरों का लांचपैड साबित होगा : रूपक कुमार

राजगीर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बिहार के खिलाड़ियों के लिए अवसरों का लांचपैड साबित होगा : रूपक कुमार

पटना : बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है अब स्टेडियम लगभग बन कर तैयार है इसका उद्धघाटन जल्द होने वाला है।

बिहार के राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी वर्तमान लोकजन शक्ति पार्टी रामविलास के खेल प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष रूपक कुमार ने राजगीर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लेकर कहा है कि " बिहार में यह स्टेडियम बन जाने से बिहार के खिलाड़ियों को विश्वस्तरिये स्टेडियम में खेलने का मौका मिलेगा और यह बिहार में क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

स्टेडियम बन जाने से क्रिकेट खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा वाली मैदान मिलेगा जिससे बिहार के खिलाड़ी भी अब अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के तरह क्रिकेट में आगे बढ़ेंगे इससे पहले बिहार में एक मात्र अंतराष्ट्रीय स्टेडियम पटना का मोईनुल हक़ स्टेडियम था।

खिलाड़ियों के लिए लगातार बिहार के मुख्य्मंत्री श्री नितीश कुमार जी द्वारा एक से एक तोफे दिया जा रहे है इससे पहले राजगीर में हॉकी, येथेलिटिक्स, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलो के लिए स्टेडियम बना चुके है. मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी को इसके लिए बहुत -बहुत धन्यवाद देता है जो खिलाड़ियों के बारे में इतना सोच रहे है अच्छी से अच्छी सुविधा बिहार के खिलाड़ियों को दें रहे जिससे बिहार तेजी से खेल में आगे बढ़ रहे है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को इसका निरीक्षण किया। यह स्टेडियम महाराष्ट्र की लाल मिट्टी और मोकामा की काली मिट्टी से बन रहा है। इसमें 40 हजार दर्शक बैठ सकेंगे। राजगीर को खेल की दुनिया में नई पहचान मिलेगी।यह स्टेडियम युवाओं के लिए अवसरों का एक लांचपैड साबित होगा।

0 Response to "राजगीर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बिहार के खिलाड़ियों के लिए अवसरों का लांचपैड साबित होगा : रूपक कुमार "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article