सलीम परवेज पुनः बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए

सलीम परवेज पुनः बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए

पटना, 07 जूनः बिहार विधान परिषद् के पूर्व उप सभापति एवं जनता दल यू अल्पसंख्यक सेल से पूर्व प्रदेष अध्यक्ष सलीम परवेज को बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड का पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
श्री सलीम परवेज के अतिरिक्त पांच पदेन सदस्य एवं छः अन्य सदस्य बनाए गए हैं। यह बोर्ड 12 सदस्यीय है। इस संबंध में आज बिहार सरकार के षिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
सलीम परवेज़ ने मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि वे बिहार के विकास, खासकर अल्पसंख्यकों की शिक्षा में सुधार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे राज्य के मदरसों को और अधिक सक्रिय और पारदर्शी बनाने पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि मदरसों में समकालीन शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा और वे ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करेंगे जिससे इन मदरसों के छात्र आईएएस और आईपीएस की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग लेकर सफलता प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीष कुमार जी ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है और मैं इसे पूरा करने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि वे बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के नियमों के तहत पूरी ईमानदारी से अपना काम करेंगे और कार्यप्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। दफ्तरों में कर्मचारी समय पर उपस्थित रहेंगे। समय-समय पर बोर्ड की बैठक होगी और बोर्ड में लिए गए निर्णयों को लागू किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि श्री सलीम परवेज इससे पूर्व भी बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में सराहनीय कार्य किए थे।

0 Response to "सलीम परवेज पुनः बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article