पटना नगर निगम द्वारा शहर में निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था का लाभ ले रहे आमजन
*गर्मी की शुरूआत से ही शहर के सार्वजनिक स्थल, बस स्टॉपेज पर प्याऊ एवं निगम नीर की सुविधा*
पटना- 10 जून 2025
आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजनों की सुविधा के लिए
*पटना नगर निगम द्वारा 480 से अधिक जगहों पर निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था निरंतर दी जा रही है।* निःशुल्क सुविधा का लाभ प्रतिदिन कामकाजी महिलाएं, कोचिंग के छात्र- छात्रा, रिक्शा चालक सहित आमजनों को प्राप्त हो रहा है। *गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर आयुक्त द्वारा पदाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। कि समय समय पर पानी की रिफिलिंग सुनिश्चित करें।* गौरतलब है कि *पटना नगर निगम के प्लांट से ही ठंडा पानी सभी प्याऊ में रिफिल किया जाता है।* जिससे आमजनों को किसी तरह की परेशानी न हो और ठंडा जल मिले।
*इन जगहों पर है निःशुल्क पेयजल की सुविधा*
*आर ब्लॉक*
*स्टेशन*
*बोरिंग रोड चौराहा*
*सचिवालय*
*गांधी मैदान*
*बाजार समिती*
*नेहरू पथ*
*सभी वार्डों में अटेंडेंस पॉइंट - 75 वार्डों में*
*निगम नीर वाटर टैंकर- 10 सार्वजनिक जगहों पर।*
*स्वच्छांगिनी की महिलाओं द्वारा शहर के 20 बस स्टॉपेज पर भी दी जा रही है सुविधा*
पटना नगर निगम द्वारा *स्वच्छांगिनी की महिलाओं द्वारा बस स्टॉपेज पर निःशुल्क पेयजल की सुविधा दी जा रही है।* बिहार इंटरकॉन्सिल, जीपीओ, इनकम टैक्स विद्युत भवन, गार्डनर हॉस्पिटल, पटना जू, गाँधी मैदान सहित कई जगहों पर यह सुविधा दी जा रही है।
*नगर निगम कर्मियों के लिये भी ठंडे पानी की निःशुल्क व्यवस्था*
इसके साथ ही पटना नगर निगम के *कर्मचारियों पर भी गर्मी के दौरान कार्य का समय परिवर्तित किया गया है। कर्मचारी सुबह 5 बजे से 12 बजे तक अपना कार्य पूर्ण करेंगे।* इसके साथ ही विगत वर्ष ही 200 जार की खरीद की गईं। *जिससे सभी नगर निगम कर्मियों को वार्डों में स्थित अटेंडेंस प्वाइंट पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।* यह सुविधा सभी आम नागरिकों को निःशुल्क ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
0 Response to "पटना नगर निगम द्वारा शहर में निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था का लाभ ले रहे आमजन"
एक टिप्पणी भेजें