कुशवाहा समाज का विश्वास और समर्थन एनडीए के साथ: डॉ. दिलीप जायसवाल

कुशवाहा समाज का विश्वास और समर्थन एनडीए के साथ: डॉ. दिलीप जायसवाल

*भाजपा कार्यालय में कुशवाहा समाज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा - 'भाजपा सभी समाज के उत्थान के प्रति समर्पित'*

*कुशवाहा समाज का सहयोग एनडीए को मिलता रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात: डॉ. दिलीप जायसवाल*

पटना, 11 जून। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आज सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत कुशवाहा समाज की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे। सभी ने एनडीए का समर्थन करने की बात दोहराई। 

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सभी जातियों, वर्गों और विभिन्न धर्मों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है और भाजपा सभी समाज के उत्थान के प्रति समर्पित रही है।
इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा मंत्री सुनील कुमार ने भी लोगों को संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसावल ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि कुशवाहा समाज का विश्वास और समर्थन एनडीए के साथ रहा है। इस बैठक में भी समाज के प्रबुद्ध लोग जुटे हैं। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा समाज के हित में किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तृत चर्चा की।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार में सभी साथ-साथ आगे बढ़ें, यही हमारा ध्येय है, जिससे बिहार विकसित बिहार बन सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुशवाहा समाज का सहयोग हमेशा एनडीए सरकार को प्राप्त हुआ है, यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी आप सभी का विश्वास इसी प्रकार हम सभी पर बना रहेगा।

इस कार्यक्रम में मंच संचालन हेमलता वर्मा ने किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता कुशवाहा, पिंकी कुशवाहा, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, रत्नेश कुशवाहा, अरविंद वर्मा, विकास कुशवाहा सहित प्रदेश के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "कुशवाहा समाज का विश्वास और समर्थन एनडीए के साथ: डॉ. दिलीप जायसवाल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article