राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन

राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन

**मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (MMUY)** के अंतर्गत **175 लाभुकों** को स्वीकृत परिजयोना राशि के रूप में किस्तवार कुल **3.26 करोड़ रुपये** हस्तांतरित की गई, जिनमें से **10 लाभुकों** को आज कार्यक्रम में **सांकेतिक चेक** प्रदान किए गए।

**MMUY एवं BLUY योजनाओं के जानकारी के लिए AI आधारित चैटबॉट** का भी **विमोचन** किया गया।

**पटना, 27 जून 2025:**
राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर **उद्योग विभाग, बिहार सरकार** द्वारा आज **विकास भवन, पटना** स्थित **विभागीय सभागार** में एक **विशेष एकदिवसीय कार्यक्रम** का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता **उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव** श्री **मिहिर कुमार सिंह** ने की। इस अवसर पर **उद्योग निदेशक** श्री मुकुल कुमार गुप्ता, **हस्तकरघा एवं रेशम निदेशक** श्री निखिल धनराज निप्पणीकर, **संयुक्त सचिव** श्री अनिल कुमार, **संयुक्त निदेशक (तकनीकी)** श्री संजय कुमार सिंह, **चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, पटना** के निदेशक डॉ. राणा सिंह सहित **PMEGP, PMFME, MMUY, स्टार्टअप, PM विश्वकर्मा योजनाओं** के लाभुक, विभागीय अधिकारी, उद्यमी, स्टार्टअप प्रतिनिधि तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभाग द्वारा संचालित **मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (MMUY)** के अंतर्गत चयनित लाभुकों को स्वीकृत राशि के सांकेतिक चेक प्रदान किए गए। योजना के तहत **175 लाभुकों** को **3.26 करोड़ रुपये** की राशि का हस्तांतरण किया गया, जिनमें से 10 लाभुकों को मंच से प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान किए गए।
2018 से चालू इस योजना अन्तर्गत अब तक कुल 43413 लाभूकों की लाभान्वित किया गया है। जिसमें कुल 3058.97 करोड़ राशि वितरित की गई है। 

**MMUY योजना** से लाभ प्राप्त कर लाभुकों ने रेडीमेड गारमेंट्स, साइबर कैफे, आइसक्रीम उत्पादन जैसे उद्योग स्थापित किए हैं।

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे इन योजनाओं ने उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने में मदद की। उन्होंने डिटर्जेंट और वॉशिंग पाउडर निर्माण, घी उत्पाद, सैनिटरी नैपकिन, बेडशीट और पिलो निर्माण, तेल मिल एवं तकनीकी सेवाओं जैसे क्षेत्रों में अपने उद्योग स्थापित किए हैं।

कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण नवाचार के रूप में विभाग द्वारा विकसित **MMUY एवं BLUY योजनाओं के AI आधारित ‘जेड चैटबॉट’** का भी विमोचन किया गया, जो नागरिकों को योजनाओं से जुड़ी जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

इस अवसर पर **अपर मुख्य सचिव** श्री मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार की योजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और उद्यमिता को प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे न केवल आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है, बल्कि आमजन का जीवन स्तर भी बेहतर हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में **निवेशकों को आकर्षित करने** एवं **औद्योगिक विकास** को गति देने के उद्देश्य से **निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB)** का गठन किया गया है, जिससे बड़े उद्योगों की स्थापना को बल मिल रहा है।
**उद्योग विभाग, बिहार सरकार** ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि वह राज्य में उद्यमिता विकास हेतु प्रतिबद्ध है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन हस्तकरघा एवं रेशम निदेशक श्री निखिल धनराज निप्पणीकर द्वारा किया गया।

0 Response to "राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article