विश्व पर्यावरण दिवस पर *भारत मंडपम में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस पर *भारत मंडपम में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

*प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में अग्रणी कार्यों की प्रदर्शनी में पटना नगर निगम द्वारा भी लगाया गया स्टॉल*

पटना- 5 जून 2025

*विश्व पर्यावरण दिवस* के अवसर
पर राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के चयनित शहरी स्थानीय निकायों (Urban Local Bodies) को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया। *इस प्रदर्शनी में पटना नगर निगम की अभिनव पहल "पिंक MRF (Material Recovery Facility)" को भी शामिल किया गया।*  यह पहल जर्मन विकास सहयोग संस्था GIZ की सहायता से क्रियान्वित की गई है। खास बात यह है कि यह MRF पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित है, जिससे यह एक महिला-नेतृत्व वाली पहल के रूप में सामने आती है।
प्रदर्शनी में *इस पहल को चयनित किए जाने का मुख्य कारण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके योगदान को बढ़ावा देना है। पटना नगर निगम की यह पहल न केवल प्लास्टिक कचरे के कुशल प्रबंधन का उदाहरण है, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी प्रेरणादायक मॉडल* है।

कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने इन पहलों की सराहना की और अन्य शहरी निकायों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

0 Response to "विश्व पर्यावरण दिवस पर *भारत मंडपम में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article