जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान में आयुष्मान कार्ड/वय वंदना कार्ड के निर्माण में प्रगति की समीक्षा की गई।
1. जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान में आयुष्मान कार्ड/वय वंदना कार्ड के निर्माण में प्रगति की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने के लिए विशेष प्रयास करने का निदेश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारियों को इसका अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।
2. जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं, आँगनबाड़ी कर्मियों एवं विकास मित्रों के माध्यम से छूटे हुए सभी पात्र लाभुकों को जागरूक किया जाए तथा उन्हें आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु प्रेरित किया जाए।
3. जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निदेश के आलोक में पटना जिला में 26 मई से 28 मई, 2025 तक आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के लिए निःशुल्क आयुष्मान कार्ड/वय वंदना कार्ड निर्माण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। विषय की गंभीरता को देखते हुए कार्ड सृजन में वृद्धि के लिए सरकार ने विशेष अभियान को 30 मई तक विस्तारित किया है। नजदीकी कॉमन सर्विस सेन्टर(सीएससी) पर वीएलई द्वारा, सभी पंचायत सरकार भवनों में पंचायती राज कार्यपालक सहायकों के द्वारा, सभी प्रखण्ड कार्यालयों में ऑपरेटर के द्वारा, सभी सरकारी अस्पतालों के डिजिटल काउंटर/आयुष्मान काउंटर पर, सभी स्थानीय निकायों के वार्ड कार्यालयों में एवं अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों यथा मॉर्निंग वाकर्स के लिए पार्क, जू आदि सहित आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों एवं महादलित टोला में विकास मित्रों द्वारा कार्ड का निर्माण किया जा रहा है। Ayushman App या beneficiary.nha.gov.in के माध्यम से भी घर से ही कार्ड बनाया जा सकता है।
4. जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लाभुक अपना आयुष्मान कार्ड/वय वंदना कार्ड अवश्य बनवाएँ।
5. जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता हेतु टॉल-फ्री नम्बर 104/14555 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
6. जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, नगर विकास एवं आवास विभाग, कल्याण विभाग सहित सभी विभागों के जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों एवं स्टेकहोल्डर्स को आपस में समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान को सफल बनाने का निदेश दिया।
7. छूटे हुए सभी पात्र लाभुक आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु आधार कार्ड एवं राशन कार्ड तथा वय वंदना कार्ड हेतु आधार कार्ड साथ लाएँ।
8. सत्तर (70) वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, आयुष्मान वय वंदना कार्ड से आच्छादित किया जाना है।
9. इस योजना के अंतर्गत राशन कार्डधारी परिवार एवं 70 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज पा सकते हैं।
0 Response to "जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान में आयुष्मान कार्ड/वय वंदना कार्ड के निर्माण में प्रगति की समीक्षा की गई।"
एक टिप्पणी भेजें