केंद्रीय कैबिनेट के देश मे जातीय जनगणना कराने के फैसले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं में  दिखा उत्साह

केंद्रीय कैबिनेट के देश मे जातीय जनगणना कराने के फैसले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह


*भाजपा प्रदेश कार्यालय में जातीय जनगणना कराने के फैसले को लेकर बांटी गई मिठाईयां*

*भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने जातीय जनगणना के निर्णय को लेकर पीएम मोदी का जताया आभार*

पटना, 30 अप्रैल। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आगामी जनगणना के साथ जातीय गणना कराने के फैसले के बाद बिहार भाजपा कार्यालय में उत्साह देखा गया। इस फैसले को लेकर प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा तो कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिठाईयां बांटी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार के पक्ष में जमकर नारे लगाए। 

इधर, बिहार भाजयुमो और प्रदेश महिला मोर्चा ने स्वागत किया है। मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को इस फ़ैसले के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि यह देश के लिए महत्वपूर्ण निर्णय है। 

बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद से देश मे जातीय जनगणना के काम नहीं हुआ। 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने लोकसभा में आश्वासन दिया था कि जाति जनगणना पर कैबिनेट में विचार किया जाएगा। तत्पश्चात एक मंत्रिमंडल समूह का भी गठन किया गया था, उसके बावजूद जातीय जनगणना देश मे नहीं कराया गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की एनडीए सरकार ने देश में सामाजिक न्याय की पहल करते हुए जातीय जनगणना कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के फैसला देश का समावेशी विकास के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने इस फैसले के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

बिहार भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने देश मे जातीय जनगणना कराने के फैसले का स्वागत करते हुए पीएम मोदी का अभिनदंन किया है। उन्होंने कहा कि जातीय गणना से लक्षित लक्ष्यों को आसानी से पाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़ों के जरिये योजनाओं को सरजमी पर उतरने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह जातीय गणना का निर्णय न केवल सुशासन का एक उदाहरण है बल्कि सबका साथ और सबका विकास की नीति की पुष्टि भी करता है।

0 Response to "केंद्रीय कैबिनेट के देश मे जातीय जनगणना कराने के फैसले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article