प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज आठवें दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया
पटना, बुधवार , दिनांक 12.03.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज आठवें दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ आयकर गोलम्बर से जीपीओ, जीपीओ से स्टेशन, स्टेशन से जीपीओ एवं पुनः जीपीओ से आयकर गोलम्बर तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।
पाटलिपुत्र अंचल में ग्यारह बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ बोरिंग रोड चौराहा से सब्जी मंडी राजापुर के दोनों तरफ स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 1 लोहा काउंटर, 1 लकड़ी काउंटर, 6 चार चक्का ठेला, 2 गुमटी एवं 2 लकड़ी जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 14,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
पटना सिटी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ गुरू गोविन्द सिंह पथ से बाईपास थाना तक अस्थायी/स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 14 अवैध बैनर/पोस्टर एवं ठेला, खुमचा, दुकान इत्यादि हटाया गया तथा टूटा-फूटा स्क्रैप्ट जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 5,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
नगर परिषद् दानापुर निजामत में ग्यारह बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ रूपसपुर नहर से नहर रोड पिलर संख्या 242 तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 15 अवैध बैनर/पोस्टर हटाया गया तथा बाँस, बल्ला, ठेला जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 9,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 28,000/- जुर्माना वसूला गया।
0 Response to "प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज आठवें दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया "
एक टिप्पणी भेजें