देशहित में है 'एक राष्ट्र-एक चुनाव': डॉ. दिलीप जायसवाल

देशहित में है 'एक राष्ट्र-एक चुनाव': डॉ. दिलीप जायसवाल

*भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल की अपील, इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर लोगों को जागरूक करना जरूरी*

*इस व्यवस्था को कांग्रेस ने पटरी से उतारा: डॉ. दिलीप जायसवाल:*

*आज देश में हर साल अलग-अलग समय पर विधानसभा चुनाव होते हैं: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*एक ही समय पर चुनाव होने पर राजकोष की होगी बचत: डॉ. दिलीप जायसवाल*

पटना, 5 मार्च। भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज रेड वेलवेट होटल, पटना में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर आयोजित संगोष्ठी का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' को देश की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे न केवल विकास को गति मिलेगी बल्कि खर्च पर भी लगाम लग सकेगा।

उन्होंने कहा कि देश में 1951 से लेकर 1967 तक चुनाव एकसाथ होते थे, लेकिन कांग्रेस ने लोकतंत्र का मजाक बनाते हुए इस व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। आज हम लोगों को इसके लिए परिचर्चा का आयोजन करना पड़ रहा है।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज जब अलग-अलग चुनाव होते हैं, तो न केवल ज्यादा राशि खर्च हो रही है, बल्कि पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स साल भर चुनाव करवाने में ही व्यस्त रहती है। आचार संहिता लगने के कारण विकास ठप हो जाता है। उन्होंने मोटे तौर पर कहा कि अगर पांच साल लगातार सरकार काम करे, तो विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के सकारात्मक पहलुओं की संख्या अधिक है। गौर से देखें तो आज देश को इसकी जरूरत है। इसे लेकर सर्वसम्मति बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक साथ सभी चुनाव कराने से देश को काफी लाभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से यह चक्र चलता रहा था, लेकिन बाद में राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद यह चक्र टूट गया। आज देखें तो देश में हर साल अलग-अलग समय पर विधानसभा चुनाव होते हैं। एक ही समय पर चुनाव होने पर राजकोष की बचत होगी।

उन्होंने लोगों से इस अहम मुद्दे के लिए जागरूक करने की अपील की।

इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, कार्यक्रम संयोजक, पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणवीर नंदन, सह संयोजक कुंतल कृष्ण, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "देशहित में है 'एक राष्ट्र-एक चुनाव': डॉ. दिलीप जायसवाल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article