
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बिहारवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
*बिहार में होली शांतिपूर्ण मनाई जाएगी : डॉ. दिलीप जायसवाल*
*बिहार के लोग आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ रंगों का उत्सव होली मनाते रहे हैं और इस साल मनाएंगे : डॉ. दिलीप जायसवाल*
पटना, 12 मार्च। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बिहार के लोगों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार के लोग आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ रंगों का उत्सव होली मनाते रहे हैं, इस साल भी सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से इस पर्व को मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व आपसी प्रेम और शांति के प्रतीक हैं, जिन्हें सभी समुदायों को मिलकर मनाना चाहिए। उन्होंने भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को धार्मिक सहिष्णुता और आपसी सम्मान बनाए रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि होली ही ऐसा पर्व है जो बिना किसी खर्च के पूर्ण उत्साह और उल्लास से मनाया जा सकता है। यह पकवानों का भी पर्व है। होली प्रेम-प्रतीति का, एकता और भाईचारे का, मानवता, सौहार्द और अपनेपन का पर्व है। होली पर सभी भेदभाव भुलाकर, गले मिलकर प्रेम बांटना चाहिए। उन्होंने बिहार के लोगों से एक-दूसरी की भावना का ध्यान रखकर रंग लगाने से घर-परिवार और समाज में शांति और सौहार्द बनाकर होली पर्व मनाने की अपील की।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने होली को लेकर हो रही बयानबाजी पर कहा कि रंगों का उत्सव होली उमंग और उत्साह का पर्व है। बिहार में होली हर साल मनाई जाती रही है, इस साल भी शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जाएगी। होली में शांति में खलल डालने वालों और हुड़दंग करने वालों के लिए प्रशासन मुस्तैद है और वह निपटेगी।
0 Response to "भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बिहारवासियों को दी होली की शुभकामनाएं"
एक टिप्पणी भेजें