प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज भी अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया

प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज भी अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया

पटना, शुक्रवार, दिनांक 28.03.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज भी अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल में दस बजकर तीस मिनट पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ दीघा मछली मंडी होते हुए दीघा सब्जी मंडी के दोनों तरफ होते हुए दीघा पुल के नीचे तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 5 बैनर/पोस्टर हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 4,000/- जुर्माना वसूल किया गया। 

नगर परिषद् खगौल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ शिवमंदिर दल्लुचक से डीआरएम ऑफिस तक, डीआरएम ऑफिस से बताला फैक्ट्री तक कैन्ट रोड खगौल से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 2 बैनर/पोस्अर, बाँस, झोपड़ी, होलिंग हटाकर जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 6,000/- जुर्माना वसूल किया गया। 

अजीमाबाद अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ डंका इमली गायघाट से नहर किनारे से शनिचर मंदिर तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 20 बैनर/पोस्टर, सड़क किनारे से ठेला, गुमटी हटाया गया तथा 1 ठेला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 5,600/- जुर्माना वसूल किया गया। 

कंकड़बाग अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ केन्द्रीय विद्यालय रोड एवं पाटलीपुत्रा खेल परिसर गायत्री मंदिर तथा आरएन सिंह मोड़ से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 4 स्टॉल एवं 2 ठेला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 11,300/- जुर्माना वसूल किया गया। 

आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 26,900/- जुर्माना वसूला गया।  

0 Response to "प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज भी अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article