BCA मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी: आज खेले गए मुकाबलों में कहीं बल्लेबाजों ने बल्लेबाजों ने तो कहीं गेन्दबाजों ने बनाया रिकॉर्ड
BCA पटना, 12 मार्च 2025: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा आयोजित मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट में आज कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दिन खेले गए मैचों में समस्तीपुर, रोहतास, कटिहार, बांका, सारण और दरभंगा ने जीत दर्ज की।
1. समस्तीपुर बनाम सहरसा( HURL क्रिकेट ग्राउंड बीहट, बेगूसराय ) मैच में समस्तीपुर ने 262 रनों से जीत दर्ज की है।
समस्तीपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 416 रन बनाया। बल्लेबाजी में राम सुरेश सूरी और बदरे आलम ने शानदार शताकीय पारी खेली। राम सुरेश ने 106 गेंद में 17 चौका लगाकर 122 रन और बदरे आलम ने 124 गेंद में 17 चौका 3 छक्का लगाकर 158 रन बनाया तथा आदर्श पंकज पाराशर नाबाद 28 गेंद में 7 चौका 2 छक्का 54 रन बनया। वहीं गेंदबाजी में दिलेश्वर दलीप चन्दन 10 ओवर 3 मेडन 26 रन 4 विकेट, कप्तान सुमन प्रदीप कुमार ने 8.2 ओवर 2 मेडन 30 रन 3 विकेट और अलोक कृष्णदेव कुमार 10 ओवर 53 रन 3 विकेट।
सहरसा ने 36.2 ओवर में 10 विकेट पर 154 रन बनाया। बल्लेबाजी में सूरज सनाय राय यादव 50 गेंद 6 चौका 46 रन, वरुण दीनानाथ सिंह 41 गेंद 3 चौका 2 छक्का 34 रन और अंकित वीरेंद्र कुमार वर्मा राज ने 38 गेंद 6 चौका 29 रन बनाया। वहीं गेन्दबाजी में कृष्णा मोहन सिंह को 2 विकेट तथा ज़ाफ़र इमाम, पुरुष्कार कुमार झा, कप्तान प्रिंस हृदया नरायण सिंह कुमार को 1-1 विकेट मिले।
2. बक्सर बनाम रोहतास ( महाराजा कॉलेज ग्राउंड, आरा ) मैच में रोहतास ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।
बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.1 ओवर में 10 विकेट पर 102 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रकाश मिथिलेश कुमार 37 गेंद 3 चौका 25 रन, अभिषेक कुमार ओझा48 गेंद 2 चौका 19 रन और सौरभ कुमार चौबे 26 गेंद 1 चौका 1 छक्का 18 रन बनाया। वहीं गेन्दबाजी में
सौरभ कुमार चौबे 4 ओवर 40 रन 3 विकेट और प्रकाश मिथिलेश कुमार 4 ओवर 26 रन 4 विकेट
रोहतास ने 10.4 गेंद में 8 विकेट पर 103 रन बनाया। बल्लेबाजी में समरजीत विनय कुमार ने 12 गेंद 7 चौका 33 रन, सागर तिवारी ने 13 गेंद 2 चौका 2 छक्का 25 रन बनाया। वहीं गेन्दबाजी में शुभम कुमार राय 10 ओवर 2 मेडन 17 रन 6 विकेट तथा सिद्धार्थ और अनशु सुशील को 1-1 विकेट मिले।
3. कटिहार बनाम अररिया ( विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड, पूर्णिया ) मैच में कटिहार ने 34 रनों से जीत दर्ज की है।
कटिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 296 रन बनाया। बल्लेबाजी में अभिषेक कुमार ने 80 गेंद में आठ चौका तीन छक्का लगाकर 76 रन बनाया, मयंक पामणानी (Pamnani) 60 गेंद 4 चौका 47 रन और खालिद आलम ने 51 गेंद 2 चौका 1 छक्का 38 रन बनाया। वहीं गेन्दबाजी में अमन खान 10 ओवर 57 रन 4 विकेट, पीटर मरदी 10 ओवर 54 रन 2 विकेट और अज़मत रज़ा और हज़रत अली को 1-1 विकेट मिले।
अररिया ने 49.2 ओवर में 10 विकेट पर 262 रन बनाया। बल्लेबाजी में आदर्श विवेक सिन्हा 85 गेंद 9 चौका 80 रन, अमन संजय राज ने 49 गेंद 4 चौका 1 छक्का 46 रन बनाया। वहीं गेंदबाजी में निसार इंटरनेशनल 10 ओवर 52 रन 3 विकेट तथा अमन संजय, अमन नरेश और उत्तम जयप्रकाश को 2-2 विकेट मिले।
4. मुंगेर बनाम बांका ( संदिश कंपाउंड, भागलपुर ) मैच में बांका ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।
मुंगेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.4 ओवर में 10 विकेट पर 98 रन बनाया। बल्लेबाजी में कुमार किशले दीपक ने 50 गेंद 1 चौका 13 रन और अमित दुर्गेश कुमार 13 गेंद 1 चौका 1 छक्का 15 रन बनाया। वहीं गेन्दबाजी में कोई भी गेंदबाज विकेट चटकाने में सक्षम नहीं हो पाया।
बांका ने 9.2 ओवर में 101 रन बनाकर 10 विकेट से मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में राघवेंद्र प्रताप सिंह ने नाबाद 27 गेंद 7 चौका 2 छक्का 44 रन और पुनीत यादव नाबाद 30 गेंद 8 चौका 2 छक्का 51 रन बनाया। वहीं गेन्दबाजी में कप्तान हिमांशु सुदामा सिंह 8.4 ओवर 22 रन 4 विकेट राशिद रज़ा 9 2 मेडन 21 रन 4 विकेट और नवनीत तथा राघवेंद्र प्रताप को 1-1 विकेट मिले।
5. सिवान बनाम सारण ( जेपी सिन्हा स्टेडियम, वैशाली ) मैच में सारण ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
सिवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.3 ओवर में 10 विकेट पर 188 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान सोनू कुमार गुप्ता 73 गेंद 7 चौका 56 रन और रवि कुमार शर्मा 57 गेंद 4 चौका 30 रन तथा पवन कुमार राय 35 गेंद 3 चौका 1 छक्का 29 रन बनाया। वहीं गेन्दबाजी में मनीष कुमार गिरी और हैदर नूर अली को 2-2 विकेट मिले।
सारण ने 38.5 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन बनाया। बल्लेबाजी में अरुणेश नविन कुमार 59 गेंद 8 चौका 1 छक्का 55 रन, हिमांशु कुमार शर्मा नाबाद 100 गेंद 5 चौका 2 छक्का 69 रन और प्रशांत देवेंद्र सिंह 23 गेंद 3 चौका 24 रन। वहीं गेन्दबाजी में प्रशांत देवेंद्र सिंह 8.3 ओवर 34 रन 3 विकेट, अनूप बुधेश कुमार 10 1 मेडन 41 रन 3 विकेट और उत्तम विनोद सिंह को 2 तथा मुन्ना कुमार और विकास अशोक यादव को 1-1 विकेट मिले।
6. दरभंगा बनाम शिवहर ( जानकी स्टेडियम सीतामढ़ी) मैच में दरभंगा ने 358 रनों से जीत दर्ज की।
दरभंगा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 10 विकेट पर 411 रन बनाया। बल्लेबाजी में आयुष आनंद लोहारूका 98 गेंद 11 चौका 8 छक्का 130 रन, नवनीत शिशिर झा 22 गेंद 3 चौका 7 छक्का 58 रन और सूरज कुमार सिंह 50 गेंद 4 चौका 1 छक्का 41 रन बनाया। वहीं गेंद बाजी में मयंक एन कुमार 3.4 ओवर 2 मेडन 5 रन 6 विकेट, अमृत अरुण सिंह 5 ओवर 21 रन 3 विकेट और मनीष को 1 विकेट मिला।
शिवहर ने 16.4 ओवर में 10 विकेट पर 53 रन बनाया। बल्लेबाजी में संजय एच भास्कर ने 24 गेंद 2 चौका 1 छक्का 22 रन शिवम एन झा 13 गेंद 36 रन 2 चौका 13 रन और अतुल्य एस प्रियंकर ने 13 गेंद 1 चौका 10 रन बनाया। वहीं गेन्दबाजी में मनीष पी. कुमार 9.4 ओवर 55 रन 3 विकेट तथा संजय एच भास्कर को 2 विकेट, अतुल्य, जहांगीर,अजित और रविरंजन को 1-1 विकेट मिला।
अब इस टूर्नामेंट का अगला मुकाबला कल पूर्णिया बनाम कटिहार, सहरसा बनाम बेगूसराय, भागलपुर बनाम बांका, बक्सर बनाम भोजपुर, सीतामढ़ी बनाम शिवहर और सिवान बनाम गोपालगंज के बीच होगा।
0 Response to "BCA मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी: आज खेले गए मुकाबलों में कहीं बल्लेबाजों ने बल्लेबाजों ने तो कहीं गेन्दबाजों ने बनाया रिकॉर्ड"
एक टिप्पणी भेजें