इस समय बिहार में डबल इंजन की सरकार है,ऐसे में बिहार को पिछड़ेपन से निकालने व शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर करने का पर्याप्त अवसर है- *कल्पना इनामदार

इस समय बिहार में डबल इंजन की सरकार है,ऐसे में बिहार को पिछड़ेपन से निकालने व शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर करने का पर्याप्त अवसर है- *कल्पना इनामदार

  कुछ दिन पहले नितिश कुमार जी अन्ना जी के गांव रालेगण सिद्धि आये थे और वहां के विकास को देखा और इसी तर्ज पर बिहार के ग्रामविकास और जलग्रहण को मजबूत करने का वचन दिया था, ऐसे में उस कार्य की हकीकत जानना चाहते हैं, इसको लेकर नितिश जी से पत्राचार भी किया गया है - इनामदार*
 
·         बिहार गाँधी की धरती है, ग्रामविकास गाँधी जी का मुख्यविषय रहा है, अगर नितिश जी अपने किये गए वायदे को नहीं पूरा करते हैं तो मै अनशन पर बैठूंगी और अन्ना जी भी उस अनशन में आयेंगे- इनामदार*
 
 
 
बिहार का समृद्ध इतिहास और इसकी शिक्षा परंपरा कभी विश्वभर में चर्चित रही है। यह महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है और समाजवादी नेताओं का कार्यक्षेत्र भी, जिन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। किन्तु, राजनीतिक इच्छाशक्ति एवं दूरदर्शिता की कमी के कारण आज बिहार अपने गौरवशाली इतिहास पर प्रश्नचिन्ह लगाए खड़ा है। बिहार के युवा शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात रोजगार के अभाव में पलायन कर मजदूर बनने को विवश हैं। खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, अव्यवस्थित शिक्षा प्रणाली और अन्य बुनियादी समस्याओं का समाधान अत्यंत आवश्यक है। बिहार के समग्र विकास हेतु विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना अति आवश्यक है।
 
इस संदर्भ में, बिहार विकास मिशन समिति का गठन प्रधानमंत्री के पर्यवेक्षण में किया जाना चाहिए। सुशासन, कृषि रोडमैप, मिशन मानव विकास, आधारभूत संरचना विकास एवं औद्योगिक प्रोत्साहन के अंतर्गत बिहार के समग्र विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को प्राथमिकता देकर क्रियान्वित किया जाना चाहिए। बिहार में बढ़ते पलायन को रोकने के लिए मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा पूंजी की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को उचित सहयोग प्रदान करना होगा।
 
वास्तविकता यह है कि भारत जैसे कल्याणकारी देश में मुफ्त शिक्षा एवं मुफ्त इलाज जैसी बुनियादी सेवाओं के प्रति अपेक्षित प्रयास किए जाने के बजाय कई राज्यों और केंद्र सरकारों ने इनमें विभिन्न शर्तें जोड़ दी हैं, जिसके कारण सरकारी स्कूलों एवं अस्पतालों की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।
 
मनरेगा योजना को आदर्श प्रणाली के रूप में अपनाया जा सकता है। केंद्र सरकार को किसानों को मनरेगा के अंतर्गत शामिल करने का विचार करना चाहिए, जिससे मजदूरों को रोजगार की गारंटी देते हुए किसानों की आय में वृद्धि संभव हो सके। मनरेगा के तत्वों का सदुपयोग कर कृषि में सुधार किया जा सकता है।
 
 
बिहार, जो गांधी जी की सत्याग्रह भूमि और समाजवादी विचारधारा का केंद्र रहा है, उसे उसके मूल आदर्शों के साथ पुनः विकसित करने की आवश्यकता है। राष्ट्र के सभी घटकों में विभिन्न विचारों एवं आस्थाओं के बावजूद, आपसी प्रेम, एकता एवं भाईचारे को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय एकता में केवल शारीरिक निकटता ही नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक, वैचारिक एवं भावात्मक निकटता भी अनिवार्य है। अखंड भारत के निर्माण हेतु सभी धर्मों में एकता एवं अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार को कड़े कानून बनाने चाहिए। यदि मूलभूत समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो अन्ना हजारे जी गाँधी की धरती पर आयेंगे.
 
केंद्र एवं राज्य सरकारों से निवेदन है कि निम्नलिखित मुद्दों पर गंभीरता से विचार करें:
 
1. मुफ्त शिक्षा एवं पूंजी: बिहार के पलायन को रोकने हेतु मुफ्त शिक्षा एवं पूंजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी योजना तैयार की जाए।
2. बिहार विकास मिशन: बिहार के विकास हेतु 'बिहार मिशन समिति' का गठन प्रधानमंत्री के पर्यवेक्षण में किया जाए।
3. कृषि आयोग का संवैधानिक दर्जा: केंद्रीय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) को संवैधानिक दर्जा प्रदान करते हुए, उसे चुनाव आयोग की तरह स्वतंत्र एवं स्वायत्त बनाया जाए तथा सरकार को उसकी सिफारिशें मानने के लिए बाध्य किया जाए।
4. न्यूनतम समर्थन मूल्य: स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार कृषि उत्पादों पर C2+50% (डेढ़ गुना अधिक) न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए।
5. मनरेगा एवं कृषि: मनरेगा योजना को कृषि से जोड़ा जाए। 6. शैक्षिक एवं स्वास्थ्य सेवाएँ: भारत जैसे कल्याणकारी देश में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा एवं मुफ्त इलाज बिना किसी शर्त के उपलब्ध कराए जाएं।
7. धार्मिक एकता: अखंड भारत के निर्माण हेतु सभी धर्मों में एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार कड़े कानून बनाए।
 
नोट -- मैं बिहार के सभी जनता और सभी राजनीतिक दलों को निवेदन कर रही हूँ । कि अगर आप बिहार का विकास और बिहार का पलायन रोकना चाहते हैं तो आप लोकआंदोलन का समर्थन कीजिये ।

0 Response to "इस समय बिहार में डबल इंजन की सरकार है,ऐसे में बिहार को पिछड़ेपन से निकालने व शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर करने का पर्याप्त अवसर है- *कल्पना इनामदार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article