जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज वरीय पदाधिकारियों के साथ दनियावाँ प्रखंड के खरभैया पंचायत स्थित तोप एवं सरथुआ गाँव का भ्रमण किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज वरीय पदाधिकारियों के साथ दनियावाँ प्रखंड के खरभैया पंचायत स्थित तोप एवं सरथुआ गाँव का भ्रमण किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

1. जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज वरीय पदाधिकारियों के साथ दनियावाँ प्रखंड के खरभैया पंचायत स्थित तोप एवं सरथुआ गाँव का भ्रमण किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया।

2. जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं में प्रगति तथा लोक-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, तोप में मनरेगा के तहत निर्मित खेल का मैदान, विद्यालय का बाउंड्री, विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, खरभैया में जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण इत्यादि कार्यों का निरीक्षण किया।
3. जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय निवासियों तथा जन–प्रतिनिधियों से भी संवाद स्थापित किया गया तथा योजनाओं के संबंध में जानकारी ली गई। सभी लोगों ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आम जनता की जीवन-शैली में काफ़ी सकारात्मक बदलाव आया है।

4. ज़िलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा पटना जिला में 21 फ़रवरी को होना निर्धारित है। अच्छी तैयारी चल रही है। उप विकास आयुक्त को पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

5. जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के उद्देश्यों के अनुसार जिला प्रशासन, पटना द्वारा लोगों की आवश्यकताओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप पूरे जिला में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को नियमित तौर पर जनता से संवाद स्थापित करने का निदेश दिया गया है ताकि उनका सुझाव, उनकी समस्या एवं फीडबैक के बारे में लगातार जानकारी प्राप्त होती रहे। 

6. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण पटना जिला में जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। गाँवों एवं शहरों के सौन्दर्यीकरण के लिए अनेक परियोजनाएँ चल रही है।

7. ज़िलाधिकारी ने कहा कि दनियावां में भी विकास के अनेक कार्यों को किया जा रहा है। यहाँ खरभैया पंचायत के तोप गाँव में राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विधालय में मनरेगा से खेल के मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। यहाँ बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिन्टन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, लम्बी कूद, ऊँची कूद तथा 400 फ़ीट रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है। स्कूल का चहारदीवारी भी मनरेगा से निर्मित किया जा रहा है। स्कूल के प्रांगण में एक यूनिट वृक्षारोपण भी मनरेगा के तहत कराया गया है। जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत खरभैया पंचायत के बड़की तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसके अन्तर्गत रिटेनिंग वॉल, सीढ़ी घाट का निर्माण आदि कार्य कराया जा है। उसके बगल में लोगों के आवागमन हेतु पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि यहाँ स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।
8. ज़िलाधिकारी ने कहा कि इस सब कार्यों का आज निरीक्षण किया गया तथा लोगों से भी बात-चीत की गई। कार्यों में काफी अच्छी प्रगति है। लोग भी काफी खुश हैं। तोप राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेल संरचनाओं के निर्माण होने से बच्चे-बच्चियों में काफी उत्साह है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से लोग बहुत ख़ुश हैं। उन्हें बेहतर मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध होगी। तालाब का जीर्णोद्धार होने से ग्रामीणों में काफी प्रसन्नता है। जिलाधिकारी  ने कहा कि सभी परियोजनाएँ पूर्णता की ओर है। अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी को अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया है। 

9. जिलाधिकारी ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से जनता को उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध होगी। अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन का सतत पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया गया है।

10. जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे पटना जिला में मनरेगा के तहत 177 ग्राम पंचायतों में 203 खेल के मैदानों का निर्माण कार्य चल रहा है। राज्य सरकार की सौ से अधिक योजनाओं के कारण आम जनता के जीवन में ख़ुशहाली आई है। सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र जनहित के कार्यों के प्रति सजग एवं तत्पर है।
11. जिलाधिकारी डॉ. सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों को विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं ससमय पूरा करने का निदेश दिया गया है। 

0 Response to "जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज वरीय पदाधिकारियों के साथ दनियावाँ प्रखंड के खरभैया पंचायत स्थित तोप एवं सरथुआ गाँव का भ्रमण किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article