बिहार के सभी जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “बसंत पंचमी महोत्सव 2025”

बिहार के सभी जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “बसंत पंचमी महोत्सव 2025”


पटना: बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के निर्देश पर राज्य के प्रत्येक जिले में स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से “बसंत पंचमी महोत्सव 2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सरकार द्वारा प्रत्येक जिले को 2 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी।

माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री कला, संस्कृति और युवा विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा जी ने निर्देशित किया था की बसंत पंचमी महोत्सव 2025 का आयोजन राज्य के हर जिले में हो। जिसमें स्थानीय कला और कलाकारों के भागीदारी सुनिश्चित हो। 

राज्यभर में आयोजित इस महोत्सव में कला, संस्कृति, साहित्य और संगीत की अद्भुत झलक देखने को मिली। हर जिले में आर्ट क्राफ्ट, चित्रकला, हस्तकला प्रदर्शनी और मेले का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, जिले के प्रसिद्ध कवियों एवं युवा संगीत कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर बिहार सरकार के जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य व्यक्तित्व और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कला और संस्कृति के प्रति रुचि जागृत करना तथा पारंपरिक विधा को संरक्षित करना था।

0 Response to "बिहार के सभी जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “बसंत पंचमी महोत्सव 2025”"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article