पटना के गोनपुरा गांव में मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र ने किया कंबल वितरित
जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 06 जनवरी ::
बिहार में चल रही कड़ाके की ठंड और पटना में 6-7 डिग्री का न्यूनतम तापमान को देखते हुए,मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र, कंकड़बाग, पटना ने फुलवारी- शरीफ प्रखंड के गोनपुरा गांव में बिना ऊंच नीच के भेद भाव अपनाये सभी समुदाय के जरुरतमंदों के बीच रविवार को कंबल वितरित किया गया। उक्त जानकारी संस्था के उद्बोधन आध्यात्मिक पत्रिका के सम्पादक सुरेन्द्र कुमार रंजन ने दी।
उन्होंने बताया कि कंबल का वितरण संस्था के संस्थापक ठाकुर अरुण कुमार सिंह ने उक्त अवसर पर कहा कि समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए यह संस्था हर समय तत्पर रहती है। कई वर्षों से समाज के असहाय लोगों की मदद करने में लगी हुई है। खास करके कोरोना काल में एक महीने तक भूखे लोगों के बीच खाद्य सामग्री और कच्चे अनाज संस्था की ओर से वितरित किए गये थे। यह संस्था कभी विकलांग लोगों के बीच ट्रायसाइकिल वितरित कर उन्हें संबल बनाने का प्रयास करता हैं, तो कभी भूखे-नंगे और लाचार लोगों के बीच वस्त्र और खाद्य सामग्री बांटकर उनकी तकलीफों को दूर करने का प्रयास करता हैं। वहीं रविवार को इसी कड़ी में आज कड़ाके की ठंड को देखते हुए फुलवारी शरीफ प्रखंड के गोनपुरा गांव में 100 असहाय एवं लाचार लोगों के बीच कंबल बांटा गया।
सम्पादक सुरेन्द्र कुमार रंजन ने बताया कि इस नेक कार्य के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक ठाकुर अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष मुरारी शर्मा, सामान्य सचिव सतीश कुमार सिंह, सचिव सुरेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव मनोज कुमार, कवि कुमार, सर्वेश कुमार, चंदन कुमार, सुरेन्द्र कुमार रंजन एवं राजेश कुमार रंजन उपस्थित थे। सभी लोगों ने कम्बल वितरण कार्य किया।
उन्होंने बताया कि कंबल का वितरण धनपतिया देवी, धर्मशीला देवी, प्रमिला देवी, राजेन्द्र मांझी, गनौरी दास, सुरेश मांझी, लालती मोसमात, सुमंत्री मोसमात सहित अन्य लोगों के किया गया।
-----------
0 Response to "पटना के गोनपुरा गांव में मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र ने किया कंबल वितरित"
एक टिप्पणी भेजें